- Back to Home »
- Discussion »
- परिवार के 9 सदस्य मिले सिर्फ 5 वोट..नतीजों के ऐलान के बाद फूट-फूट कर रोया उम्मीदवार EVM को ठहराया हार का जिम्मेदार...
परिवार के 9 सदस्य मिले सिर्फ 5 वोट..नतीजों के ऐलान के बाद फूट-फूट कर रोया उम्मीदवार EVM को ठहराया हार का जिम्मेदार...
Posted by : achhiduniya
24 May 2019
लोकसभा चुनावों में ताल ठोंक रहे प्रत्याशी नतीजों के ऐलान होते ही रोने लगा। ये रोना कोई खुशी या दुखी का नहीं बल्कि परिवार से मिले जख्मों का है। शख्स ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने इन चुनाव में बहुत मेहनत की है, लेकिन उन्हें सिर्फ 5 वोट ही मिले हैं। जालंधर से उम्मीदवार नीटू सिर्फ पांच वोट मिलने पर कैमरे के सामने रो पड़े। उनका ये इंटरव्यू देखते ही देखते वायरल हो गया। पंजाब से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार परिणाम घोषित होते ही फूट-फूट कर रोने लगा। दरअसल, उम्मीदवार के मुताबिक उसके घर में नौ सदस्य हैं इसके बावजूद उसे सिर्फ पांच ही वोट मिले।
जालंधर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले नीटू शटर्न वाला ने कैमरे के सामने कहा
कि उनके घरवालों ने उन्हें धोखा दिया है। सवाल- आपको पांच
वोटें ही मिलीं। जवाब- सर मेरे घर की नौ वोटें हैं। मुझे पांच पड़ी हैं। (रोते
हुए) सवाल -तो क्या परिवार वालों ने वोट नहीं दी? जवाब -नहीं
सर मेहनत की पर इलेक्शन में बेईमानी हुई है। इंटरव्यू में अपने घर वालों से निराश
नीटू कैमरे के सामने रो पड़े। यही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिणामों से
पहले ईवीएम से भी छेड़छाड़ की गई। फिर क्या था देखते ही देखते यह इंटरव्यू क्लिप
वायरल हो गई और तो और कुछ लोग इसे चुनाव की सबसे बड़ी स्टोरी बता रहे हैं।
पंजाब
से शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल, बॉलीवुड
अभिनेता सनी देओल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी एवं परणीत कौर
और रवनीत सिंह बिट्टू उन प्रमुख चेहरों में हैं जिन्हें जीत मिली है। केंद्रीय
मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी, पंजाब
कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और अकाली दल के उम्मीदवार प्रेम सिंह चंदूमाजरा
हारने वाले प्रमुख चेहरे हैं।


