- Back to Home »
- Crime / Sex »
- दिग्विजय सिंह की हार पर जल समाधि का संकल्प लेने वाला ढ़ोगी मिर्ची बाबा यानि महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद बना भगौड़ा....
दिग्विजय सिंह की हार पर जल समाधि का संकल्प लेने वाला ढ़ोगी मिर्ची बाबा यानि महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद बना भगौड़ा....
Posted by : achhiduniya
24 May 2019
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह की जीत की कामना कम्प्यूटर बाबा के साथ स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा भी भोपाल आए थे। उन्होंने बकायदा दिग्विजय की जीत का संकल्प लिया था और लाल मिर्च का हवन किया था। इस हवन में कुल 5 क्विंटल मिर्च डाली गई थी। स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने पांच क्विंटल मिर्ची हवन कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले दिग्विजय सिंह की जीत का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि मिर्ची हवन करने से दिग्विजय सिंह की जीत सुनिश्चित होगी।
साथ ही यह संकल्प भी लिया था कि अगर दिग्विजय सिंह नहीं जीते, तो वो जिंदा जल समाधि ले लेंगे। पांच मई को
मिर्ची बाबा ने एक निजी चैनल से बातचीत
करते हुए जल समाधि लेने की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव 2019 में दिग्विजय सिंह
चुनाव हार गए हैं और मिर्ची बाबा मीडिया की पहुंच से दूर हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव
का नतीजा आने के बाद लगातार उनकी तलाश हो रही है,लेकिन बाबा से
किसी का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मिर्ची बाबा शायद
भूमिगत हो गए हैं।


