- Back to Home »
- Politics »
- AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा का भाजपा पर चुनावी वार.....
Posted by : achhiduniya
02 May 2019
कालकाजी इलाके में रोड शो के दौरान AAP उम्मीदवार राघव चड्ढा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और अमित शाह की जोड़ी सत्ता में आ गई तो न संविधान बचेगा न देश बचेगा और न ही पार्टियां बचेंगी। उसके खातिर हमलोग कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार थे। उन्होंने कहा कि हमने तो स्पष्ठ कहा है कि कोई भी गैर भाजपा सरकार बनती है। अगर वह हमारा जो चुनावी मुद्दा है,हम कह रहे हैं कि हमें दिल्ली के पूर्ण राज्य का दर्जा चाहिए। अगर कोई पूर्ण राज्य का दर्जा गैर भाजपा सरकार देती है तो हम उसे समर्थन देने के लिए पूरा विचार करेंगे। राघव ने कहा कि मेरे पास न तो अपनी गाड़ी है, न कोई जमीन है और न कोई बंगला। मेरे पास सिर्फ थोड़ी बहुत संपत्ति है। मैंने अपने इलेक्शन को फंड करने के लिए चंदा जुटाया। मैं मॉर्डन स्कूल से पढ़ा। मेरे स्कूल से पिछले 60 साल में जो लोग ग्रेजुएट हुए हैं उनसे मैंने संपर्क किया।
मैं पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हूं।
मैंने उत्तर भारत के सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट से संपर्क किया। अपने परिवार वालों से
संपर्क किया। मैं आम आदमी पार्टी को पिछले कई सालों से चंदा देने वाले लोगों तक भी
पहुंचा। राघव ने कहा कि हमें कम चंदा चाहिए। राघव ने कहा कि बिना बड़ी पूंजी और
बिना कॉरपोरेट की मदद से चुनाव लड़ा भी जा सकता है और जीता भी जा सकता है। उन्होंने
कहा कि जब-जब हम ये कहते हैं दिल्ली वालों को हम यहां के कॉलेजों में आरक्षण देंगे।
हम उसी सांस में एक और चीज कहते हैं कि दिल्ली वाले से हमारा मतलब है जो दिल्ली
में वोट डालता हो। चाहे वह कही ये भी आया हो। बिहार से आया हो, यूपी से आया हो, मध्यप्रदेश, राजस्थान से, उत्तराखंड से
आया हो। वह दिल्ली में वोट डालता है और वह
दिल्ली का मतदाता है और पक्का दिल्ली वाला है।

