- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के चलते सुप्रीम कोर्ट से नामांकन को रद्द करने की मांग की हिन्दू महासभा ने....
राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता के चलते सुप्रीम कोर्ट से नामांकन को रद्द करने की मांग की हिन्दू महासभा ने....
Posted by : achhiduniya
02 May 2019
हिन्दू महासभा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि
राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता है और उनके नामांकन को रद्द किया जाए। हिन्दू महासभा की तरफ से जय भगवान गोयल ने
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और जल्द सुनवाई की मांग की।
याचिका में कहा
गया है कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं लेकिन फिर भी चुनाव आयोग ने उनका
नामांकन मंजूर कर लिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की
नागरिकता का सवाल पहले भी उठ चुका है और उन्होंने इस मुद्दे पर उस समय जोरदार
तरीके से बचाव किया था, जब इसे संसद की आचार समिति के समक्ष उठाया
गया था।

