- Back to Home »
- National News »
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोप को पूर्व नौसेना प्रमुख ने किया खंडन बताया चुनावी जुमला....
Posted by : achhiduniya
09 May 2019
पीएम मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा के दौरान आरोप लगाया था कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए विमानवाहक पोत INS विराट का इस्तेमाल एक द्वीप पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए किया था। पीएम मोदी ने दावा किया था कि इसमें इटली से आए उनके रिश्तेदार भी शामिल हुए थे और INS विराट का इस्तेमाल टैक्सी की तरह किया गया था। पीएम मोदी के इस बयान को पूर्व ऐडमिरल एल रामदास ने जुमला बताया। पूर्व नौसेना प्रमुख एल रामदास ने पीएम मोदी के इस बयान को जुमला बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी INS विराट पर सरकारी काम से गए थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी INS विराट पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वितरण में गए थे। उन्होंने कहा कि आरोप एकदम झूठा है।
![]() |
| [पूर्व ऐडमिरल एल रामदास] |
सवाल यह है कि क्या विदेशियों को एक युद्धपोत पर
ले जाकर देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं किया गया? साथ ही उन्होंने कहा, क्या यह
कभी कल्पना की जा सकती है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख युद्धपोत का
इस्तेमाल निजी अवकाश के लिए एक टैक्सी की तरह किया जाए? विमान वाहक आईएनएस विराट को भारतीय नौसेना में 1987 में सेवा में लिया गया था। करीब 30 वर्ष तक सेवा में रहने के बाद 2016 में इसे सेवा से अलग किया गया। पीएम मोदी के आरोपों पर पलटवार
करते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि वह आदतन झूठे हैं जिनमें बेरोजगारी और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ने
का साहस नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भारतीय नौसेना के वाइस
एडमिरल (अवकाश प्राप्त) विनोद पसरीचा ने स्पष्ट कर दिया है कि तत्कालीन
प्रधानमंत्री राजीव गांधी आधिकारिक यात्रा के सिलसिले में INS विराट पर सवार थे, वह कोई
छुट्टियां नहीं थीं।


