- Back to Home »
- Politics »
- मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, सिट डाउन इंडिया, पकौड़ा...5 साल यह मोदी का योगदान....राहुल गांधी ने फोड़ा पीएम मोदी पर बेरोजगारी बम....
मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, सिट डाउन इंडिया, पकौड़ा...5 साल यह मोदी का योगदान....राहुल गांधी ने फोड़ा पीएम मोदी पर बेरोजगारी बम....
Posted by : achhiduniya
09 May 2019
कांग्रेस अध्यक्षराहुल गांधी ने केंद्र में भाजपा सरकार
द्वारा शुरू की गई योजनाओं का माखौल उड़ाते हुए कहा,मेक इन
इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, सिट
डाउन इंडिया,
पकौड़ा....शुरू में उन्होंने मेक इन इंडिया की बात की फिर स्टार्ट अप इंडिया की बात की, इसके बाद स्टैंड अप इंडिया की बात की और आखिर में वह पकौड़ा पर जाकर रुके। पिछले साल एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने
उदाहरण दिया था कि पकौड़ा बेचना भी एक तरह का रोजगार है। राहुल गांधी ने यहां एक
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश में बेरोजगारी 45 साल में सबसे
ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा,यह मोदी
का योगदान है।
राहुल ने कहा,मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि पिछले पांच साल में आपने क्या किया
है। आपने देश को क्या दिया है? उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी
का न्यूनतम आय समर्थन योजना न्याय का वादा
मध्यम वर्ग पर बोझ नहीं होगा। योजना के जरिए देश में गरीब परिवारों को हर साल 72,000 रुपये देने का वादा किया गया है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर
नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया। राहुल ने
कहा, वह जहां भी जाते हैं, वहां
नफरत होती है। हरियाणा में एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ लड़ाया जा रहा है। जब वह
तमिलनाडु जाते हैं तो वह किसी और की आलोचना करते हैं।
महाराष्ट्र में वह उत्तर
प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ बोलते हैं। एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के
लोगों के साथ लड़ाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि उनके कार्यकाल
में क्या हासिल किया गया है। उन्होंने कहा,मैं
आपको गारंटी देता हूं कि मध्यम वर्ग से एक पैसा भी नहीं लिया जाएगा और न्याय योजना के लिये उनसे कोई कर नहीं लिया जाएगा। विपक्ष के नेता ने
कहा कि योजना के लिये धन उन रईस उद्योगपतियों की जेब से आयेगा जिन्हें मोदी के
शासन में अनुचित लाभ दिया गया है।


