- Back to Home »
- Politics »
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिलाई पोते [राहुल गांधी] को दादा-दादी के किए वादो की याद....
Posted by : achhiduniya
01 May 2019
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सांगला में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक नितिन गडकरी ने प्रचार के दौरान अपने संबोधन में कहा कि आजादी के 72 साल बाद भी विकास नही हुआ है। गांव में जाने के लिए अच्छे सड़क नहीं हैं। स्कूलों के भवन तक नहीं हैं। स्कूलों के भवन हैं तो वहां पढ़ाने के लिए शिक्षक हैं। भ्रष्ट और दृष्टिहीन प्रशासन ने देश की हाल खस्ताहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज के सही दाम नही मिल रहा है।
बेरोजगारों को रोजगार तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कांग्रेस पर
प्रहार करते हुए कहा कि आजादी के बाद पांडित नेहरू ने देश की गरीब मिटाने की बाद
कही और उसके बाद इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी ने मनमोहन को प्रधानमंत्री बनाकर गरीबी
हटाने का वादा किया और अब पंडित नेहरू के पोते देश की गरीबी हटाने की बात कह रहे
हैं तो इस से पूर्व किसकी गरीबी हटी।
नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के
पांच वर्षों के कार्यकाल में किए गए काम तो ट्रेलर हैं, अभी सही फिल्म आना बाकि है। यह बात केंद्रीय
मंत्री एंव भाजपा के स्टार प्रचार नितिन गडकरी ने सांगला में जनसभा को संबोधित
करते हुए कही।


