- Back to Home »
- Discussion »
- वाराणसी से गठबंधन प्रत्याशी BSF जवान तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द होने की इनसाइड स्टोरी....
Posted by : achhiduniya
01 May 2019
पिछले दिनो तेज बहादुर ने दो पर्चे दाखिल किए थे। एक निर्दलीय
और दूसरा सपा के सिंबल के साथ। दोनों में ही उन्होंने अपनी बर्खास्तगी को लेकर
अलग-अलग कारण बताए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से ताल ठोक रहे
गठबंधन प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया। आयोग ने
नामांकन रद्द करने की जो वजह बताई है, उसके मुताबिक
तेज बहादुर ने समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक, तेज बहादुर के दो नामांकन में अलग-अलग जानकारी दी गई थी। इसका जवाब मांगने पर स्पष्टीकरण समय पर और संतोषजनक तरीके से नहीं दिया गया। लिहाजा, तेज बहादुर का नामांकन ख़ारिज कर दिया गया। रिटर्निंग ऑफिसर और वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तेज बहादुर को सर्टिफिकेट लाने के लिए जितना समय दिया जाना चाहिए था वह दिया गया, लेकिन उन्होंने सर्टिफिकेट जमा नहीं किया। इसकी वजह से उनका नामांकन ख़ारिज किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति
केंद्र या राज्य सरकार के तहत नौकरी कर चुका है और उसकी बर्खास्तगी भ्रष्टाचार या
अनुशासनहीनता के आरोपों की वजह से हुई है तो इस स्थिति में उसे चुनाव लड़ने के लिए
चुनाव आयोग से एक नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना पड़ता है।
![]() |
| [रिटर्निंग ऑफिसर और वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह] |
लेकिन, तेज बहादुर ने
यह सर्टिफिकेट अपने नामांकन के साथ नहीं दाखिल किया था। उन्हें 25 अप्रैल सुबह 11
बजे तक का समय दिया गया था। तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने के बाद शालिनी
यादव ही सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। सपा ने पहले उन्हें ही टिकट दिया था, लेकिन ऐन वक्त पर तेज बहादुर को सिंबल दे दिया।
हालांकि, शालिनी ने भी अपना नामांकन कर दिया था।