- Back to Home »
- State News »
- मोदी की सत्ता मे वापसी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी प्रतिक्रिया....
Posted by : achhiduniya
23 May 2019
नागपुर से बीजेपी उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास कार्य किए हैं वह गत 50 वर्षों में बेजोड़ हैं। नितिन गडकरी ने कहा,भारत का एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनना तय है। श्रमिकों, किसानों और युवाओं की प्रगति के लिए कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। गडकरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कांग्रेस के नाना पटोले पर 1,01,132 वोटों की बढ़त ले ली है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में एक पार्टी को शासन करने का मौका मिलता है जबकि अन्य दलों को विपक्ष में बैठना होता है। एक सवाल पर गडकरी ने कहा कि ‘चौकीदार चोर है’ जैसे नारों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के दौरान नहीं किया जाना चाहिए था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर हमला बोलने के लिए कई बार इस नारे का इस्तेमाल किया था।
