- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- मोबाइल सिम की तरह ही जल्द सेट टॉप बॉक्स पोर्टेबिलिटी चेंज कर सकेंगे आप....
Posted by : achhiduniya
11 May 2019
कोई ग्राहक अपना सेवा प्रदाता बदलना चाहता है तो उसे उस कंपनी का सेट टॉप बॉक्स खरीदने के लिए अच्छी खासी धन राशि खर्च करनी पड़ती है। इसके अलावा पुराना सेट टॉप बॉक्स अनुपयोगी हो जाता है और इलेक्ट्रॉनिक कचरा बन जाता है। भारतीय दूरसंचार सेवा प्रदाता ने बयान जारी कर कहा है कि उसने सेट टॉप बॉक्स की पोर्टेबिलिटी को लागू करने के लिए विकल्प तलाशने के लक्ष्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया था।
प्रसारण विनियामक [TRAI] ने कहा कि वह टीवी सेट टॉप बॉक्स की
पोर्टेबिलिटी को संभव करने के लिए सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। नियामक ने
उम्मीद जतायी है कि उद्योग के साथ मिलकर वह इस इस साल के अंत तक इसका रास्ता निकाल
लेगा। यह कदम महत्वपूर्ण है। ऐसा इसलिए कि सेट टॉप बॉक्स ग्राहक किसी टीवी डीटीएच
सेवा प्रदाता की सेवा लेने के बाद कंपनी से बंध जाते हैं क्योंकि हर कंपनी का सेट
टॉप बॉक्स अलग होता है।
डीटीएच एवं केबल सेवाओं में चैनल के हिसाब से भुगतान की
नयी प्रणाली के बारे में विनियामक ने कहा कि इससे बाजार में उपलब्ध बेहतर विकल्प
को चुनने में मदद मिलेगी। ट्राई ने कहा कि बाजार को अधिक खुला और प्रतिस्पर्धी
बनाने एवं ग्राहकों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में सेट टॉप बॉक्स की
पोर्टेबिलिटी का मुद्दा काफी अहम है।


