- Back to Home »
- Discussion »
- बीजेपी के उम्मीदवार सनी देओल को चुनाव आयोग ने दिया आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस.....
Posted by : achhiduniya
18 May 2019
चुनाव अधिकारियों ने चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शुक्रवार रात को पठानकोट में देओल की जनसभा पर गंभीर रूप से संज्ञान लिया है। बीजेपी नेता और पंजाब के गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार सनी देओल को चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए नोटिस भेजा, उन्होंने यह भी पाया कि जनसभा में एक लाउड स्पीकर का इस्तेमाल किया गया जहां करीब 200 लोग मौजूद रहे।
नोटिस में कहा गया है कि प्रचार बंद होने के दौरान जनसभा करके देओल ने आदर्श
आचार संहिता का उल्लंघन किया है। मतदान प्रक्रिया के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान पूरी तरह प्रतिबंधित
है। पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को होगा। देओल गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के
सुनील जाखड़ के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

