Posted by : achhiduniya 18 May 2019


2019 लोकसभा चुनाव के सातवें व अंतिम चरण 19 मई को होने वाले संसदीय क्षेत्रों में मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इस दौरान सुरक्षा की पूरी व्यवस्था एवं मल्टी लेयर्ड पेट्रोलिंग की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल, अर्द्ध सैनिक बल, जिला पुलिस के अतिरिक्त 12 कंपनियों की भी तैनाती रहेगी। सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन 20 मई तक पटना एयरपोर्ट पर एयरफोर्स का एक हेलीकॉप्टर और एक एयर एम्बुलेंस की भी तैनाती रहेगी। 
उन्होंने बताया कि नदी तट वाले इलाकों में घुड़सवार और नाव से भी गश्ती की जाएगी एवं मतदान के दौरान कुल 20,000 गाड़ियों को प्रयोग में लाया जाएगा। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए 2,073 माइक्रो ऑब्जर्वर तथा 81,000 कार्मिक चुनावी ड्यूटी में तैनात रहेंगे, वहीं 2,73 जगहों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 157 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं जिनमें 20 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। रविवार को इन क्षेत्रों के 1,51,92,432 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 60,176 सेवा मतदाता हैं। इन क्षेत्रों में 80,38,007 पुरूष जबकि 71,53,924 महिला मतदाता एवं 501 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इन संसदीय क्षेत्रों में कुल 15,811 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 4,462 संवेदनशील हैं।
उन्होंने बताया कि सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराए जाने के लिए 15,811 कंट्रोल यूनिट, 15,811 वीवीपैट एवं 26,233 बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गयी है। सातवें और अंतिम चरण के तहत बिहार के आठ लोकसभा क्षेत्रों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद के साथ-साथ डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 
नालंदा, पटना साहिब, आरा, बक्सर, जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा पर पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के मसौढ़ी एवं पालीगंज विधानसभा क्षेत्र, सासाराम लोकसभा क्षेत्र के भभुआ, चैनपुर, चेनारी एवं सासाराम विधानसभा क्षेत्र तथा काराकाट लोकसभा क्षेत्र के डिहरी, काराकाट, गोह और नवीनगर विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान संपन्न होगा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -