- Back to Home »
- Judiciaries »
- राहुल गांधी के आदिवासियों की गोली मारकर हत्या के बयान पर चुनाव आयोग का सख्त रवैया जारी किया नोटिस....
राहुल गांधी के आदिवासियों की गोली मारकर हत्या के बयान पर चुनाव आयोग का सख्त रवैया जारी किया नोटिस....
Posted by : achhiduniya
02 May 2019
चुनाव आयोग ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के शहडोल में चुनावी सभा में दिए गए भाषण पर सख्त रवैया अपनाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने एक नया कानून बनाया है जिसके तहत आदिवासियों की गोली मारकर हत्या की जा सकती है। आयोग ने गांधी को नोटिस का जवाब देने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया है। इस अवधि में जवाब नहीं देने की सूरत में आयोग अपनी तरफ से कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा। एक विशेष संदेशवाहक के जरिए उन्हें नोटिस दिया गया है।
कांग्रेस
अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहडोल में गत 23 अप्रैल को कहा
था कि पीएम नरेंद्र मोदी ऐसा कानून लाए हैं जिससे आदिवासियों को गोली मारी जा
सकेगी। आदिवासियों से जंगल, जमीन, जल लेकर गोली
तक मारी जा सकेगी। बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। चुनाव आयोग ने
मध्यप्रदेश के चुनाव अधिकारी से राहुल के उक्त भाषण की रिकॉर्डिंग और लिखित कॉपी
भी मंगाई थी। अब चुनाव आयोग ने राहुल को नोटिस भेजा है।

