- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- बलत्कारी बापू [आसाराम] पर बनेगी बायोपिक...
Posted by : achhiduniya
02 May 2019
नाबालिग से रेप
आरोप के दोषी आसाराम बापू जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आसाराम के बेटे
नारायण साई को भी अदालत मे दो बहनो से रेप का दोषी करार देते हुए
आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अब आसाराम की
बायोपिक बनने की चर्चा जोर शोर से हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक
जर्नलिस्ट उशीनर मजूमदार की किताब गॉड ऑफ सिन: द कल्ट, द क्लाउट एंड डाउनफॉल ऑफ आसाराम बापू पर फिल्म बनाए जाने की बात
चल रही है।
ख़बरों की मानें तो इस फिल्म को 'गैंग्स ऑफ
वासेपुर' और 'एक्सीडेंटल
प्राइम मिनिस्टर' प्रोड्यूस कर चुके सुनील बोहरा प्रोड्यूस
करेंगे। उशीनर द्वारा लिखी किताब में आसाराम की जिंदगी से जुड़े कई पहलू हैं। जिसे
प्रोड्यूसर अब सभी के सामने सिनेमा के पर्दे पर लाना चाहते हैं। बताया जा रहा है
कि इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए प्रोड्यूसर सुनील बोहरा पूरी तरह से मन बना
चुके हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान सुनील बोहरा से जब इस फिल्म से जुड़ा सवाल किया गया
तो उन्होंने कहा कि मैंने किताब पढ़ी है और मैं पीड़ित लड़की का केस फ्री में लड़ने और आखिर में उसे इन्साफ
दिलाने वाले वकील पीसी सोलंकी से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ हूं। जिसके बाद मुझे ये
महसूस हुआ कि मुझे इस पर फिल्म बनानी चाहिए। वहीं सुनील का कहना था कि वो इस फ़िल्म
को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे।


