- Back to Home »
- Politics »
- एग्जिट पोल के परिणामो के कारण हताश हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने
एग्जिट पोल के परिणामो के कारण हताश हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने
Posted by : achhiduniya
22 May 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ‘फर्जी एग्जिट पोल' से निराश नहीं
हों और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर
विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस
पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें।
डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं।
फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिन्द। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका
गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का
आह्वान किया था कि वे अफवाहों एवं एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।
कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था, आप लोग अफवाहों और
एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये। यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा
रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और
मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। उन्होंने कहा था, हमें पूरी
उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। बता दें, 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में राजग
को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में अर्श से फर्श पर
पहुंचने के बाद इस बार सीटों का शतक लगाना कांग्रेस के लिए निश्चित तौर पर
चुनौतीपूर्ण लक्ष्य है। दूसरी तरफ डेढ़ साल पहले पार्टी की कमान संभालने वाले
राहुल की नेतृत्व क्षमता की परीक्षा भी है, हालांकि, पार्टी का मानना है कि कांग्रेस राहुल गांधी के
नेतृत्व में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

