- Back to Home »
- Discussion »
- मोदी सरकार पर हमलावार होते हुए राहुल गांधी ने बताई 'चौकीदार चोर है' पर माफी मांगने की हकीकत...
Posted by : achhiduniya
04 May 2019
अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक प्रेस वार्ता में पीएम
नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पीएम ने देश की अर्थव्यवस्था को
नष्ट किया। उन्होंने युवाओं को दो करोड़ रोजगार नहीं दिया। वह चुनाव हार रहे हैं।
इसका असर उनके चेहरे पर दिख रहा है। राहुल गांधी ने दावा किया- मैं कांग्रेस सरकार
बनने पर 22 लाख युवाओं को एक साल के भीतर रोजगार की गारंटी देता हूं। पीएम नरेंद्र
मोदी पर सेना के राजनीतिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि सेना हिंदुस्तान की है, न कि किसी व्यक्ति विशेष की।
राहुल गांधी ने
स्पष्ट किया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष 'चौकीदार चोर
है' टिप्पणी के लिए माफी क्यों मांगी और कहा कि
उन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि मामला विचाराधीन है। कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी ने कहा, मैंने सर्वोच्च न्यायालय से माफी मांगी
क्योंकि मामला विचाराधीन है। इस मामले में कोई भी टिप्पणी अनुचित थी न तो मैंने
प्रधानमंत्री से और न ही भाजपा से माफी मांगी है। उन्होंने कहा इसके अलावा चोर
टिप्पणी अब देश भर में सुनाई दे रही है।
टिप्पणी कायम है। आप कहीं भी जाएं और चौकीदार कहे तो लोग साथ ही चोर है
कहेंगे। शीर्ष अदालत ने मौखिक रूप से माफी मांगने के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष को फटकार
लगाई थी और उन्हें टिप्पणी के मामले में सुधार करने का तीसरा मौका दिया है।

