Posted by : achhiduniya 17 May 2019


देश में 1989 से ही गठबंधन की सरकारें रही हैं। 2014 में भी नरेंद्र मोदी ने एनडीए सरकार की ही अगुआई की। यह अलग बात है कि अकेले दम पर बहुमत हासिल होने के कारण बीजेपी का सरकार पर दबदबा रहा। बॉम्बे स्टॉक मार्केट (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1989 से 1991 के दो वर्षों में दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा। उसी तरह, 2004 से 2014 के बीच मनमोहन सिंह की यूपीए गठबंधन वाली सरकार में भी सेंसेक्स करीब-करीब 5 गुना चढ़ा। फर्स्ट ग्लोब के वॉइस चेयरमैन और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शंकर शर्मा ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे लगता है कि भारत के लिए गठबंधन सरकार बेहतर है। 
यह मेरा विचार है। उन्होंने अपनी राय के समर्थन में कुछ आंकड़े भी पेश किए। उन्होंने कहा, भारत के विकास के नजरिए से 1991 से 2014 के बीच 25 वर्ष की अवधि सर्वोत्तम रही। गठबंधन सरकार नियंत्रण में रहने से अति-केंद्रीकृत फैसले की जगह संतुलित फैसले लेने को बाध्य होती है जिससे सत्ता का लोकतांत्रिक संचालन सुनिश्चित होता है। अगर अर्थव्यवस्था जैसे जटिल क्षेत्रों में एक या मुट्ठीभर के कुछ लोग फैसले लेने लगें तो कभी-कभार तो यह उचित जान पड़े, लेकिन कभी-कभी यह गलत भी हो सकते हैं। एक तरफ दलाल स्ट्रीट मोदी सरकार की सत्ता में वापसी से शेयर बाजार में मजबूती की उम्मीद लगा रखा है, तो दूसरी तरफ बाजार की कुछ दिग्गज हस्तियों का विचार है कि वास्तव में गठबंधन की सरकार नीतिगत मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।
उनका कहना है कि गठबंधन सरकार नियंत्रित और संतुलित फैसले लेती है जो अर्थव्यवस्था के लिए ज्यादा फलदायी होते हैं। आंकड़े बताते हैं कि घरेलू शेयर बाजार पूर्व की गठबंधन सरकारों में बेहतर रिटर्न दिया था। हालांकि, बाजार से जुड़े एक वर्ग का मानना है कि केंद्र में सरकार किसकी बनती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मार्सेलस कैपिटल के फाउंडर सौरभ मुखर्जी के मुताबिक, अगर भारत के पिछले 40 से 50 वर्षों का इतिहास देखा जाए तो स्पष्ट हो जाता है कि राजनीति का अर्थव्यवस्था या शेयर बाजार पर कुछ खास असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दशकों में भारत की जीडीपी ग्रोथ पिछले दशक से बेहतर रही थी। 
मुखर्जी ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में कहा था, 'निश्चित तौर पर हमें खुद या दूसरों को यह समझाना एक कठिन काम है कि पिछले पांच दशकों में देश के पास कुछ चमत्कारी आर्थिक नेतृत्व थे जिनकी वजह से उस दौरान देश की प्रगति संभव हो पाई। वहीं, ऐशमोर इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट इंडिया के को-फाउंडर अश्विनी अगरवाल ने ईटी नाउ के साथ बातचीत में कहा, गठबंधन की कमजोर सरकार कोई बुरी चीज नहीं है। इसकी सफलता या असफलता इस बात पर पूरी तरह निर्भर करती है कि प्रधानमंत्री कौन है।
इसके अलावा, यह किस तरह की सरकार है, कौन वित्त मंत्री है, सरकार गठन और नए वित्त मंत्री के पदभार संभालने के दरम्यान आरबीआई कैसी भूमिका निभाता है, नया बजट कैसा दिखेगा, इन सब कारकों पर सरकार की सफलता निर्भर करती है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -