Posted by : achhiduniya 17 May 2019


ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ई- कॉमर्स जाएंट एमेजन पर हिंदू- देवी- देवताओं की तस्वीरों वाले टॉयलेट सीट के कवर दिखाए जाने के तुरंत बाद यूजर्स ने एमेजन के खिलाफ 24,000 ट्वीट किए। कुछ ट्वीट में तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया। इनमें बायकॉट एमेजन ट्विटर पर सबसे अधिक ट्रेंड कर रहा था,लेकिन अब इसी मामले पर योग गुरू बाबा रामदेव ने भी हमला कर दिया है। बाबा रामदेव ने एमेजन विवाद पर ट्वीट करते हुए कहा कि, क्या #Amazon इस्लाम और ईसाइयत के पवित्र चित्रों को इस रूप में प्रस्तुत करने उनका अपमान करने का दुस्साहस कर सकता है?
इसके आगे बाबा रामदेव ने लिखा, हमेशा भारत के ही पूर्वज देवी देवताओं का अपमान क्यों? Swami Ramdev @yogrishiramdev क्या #Amazon इस्लाम और ईसाइयत के पवित्र चित्रों को इस रूप में प्रस्तुत करके उनका अपमान करने का दुस्साहस कर सकता है ? हमेशा भारत के ही पूर्वज देवी देवताओं का अपमान क्यों?#अमेजन माफी मांगे  #AmazonInsultsHindu  इस ट्वीट के बाद कई यूजर और भड़क गए जहां एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया,अपने इस कुकृत्य के लिए माफी मांगो नहीं तो हम सभी राष्ट्रवादी सबक सिखाएंगे। जब टीम अपमानजनक पोस्ट को न हटाएं। 
एमेजन को सबक सीखाने के लिए ऑर्डर करे कैश न करे और डिलीवरी आने पर लेने से मना कर दें। इससे पहले कनाडा में डोरमैट पर भारतीय झंडा छापने को लेकर भी अमेजन विवादों में आया था। इस घटना के बाद अमेजन का काफी विरोध हुआ था।  विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसे लेकर अमेजन को चेतावनी भी थी। संपर्क करने पर एमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि एमेजन के सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कारवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन विक्रेताओं को एमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है।
प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है उन्हें हमारे स्टोर से हटाया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब एमेजन की हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने के लिए आलोचना हो रही है।  पहले हुए विरोध के बाद एमेजन ने इस तरह की सामग्री की बिक्री रोक दी थी ,लेकिन अब उसने एक बार फिर अपने प्लेटफॉर्म से ऐसा करना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ शिक्षा मंत्रालय की कमान अब प्रह्लाद जोशी के हाथ, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर।@ दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक'- RAF की IG सीमा धुंडिया जंतर-मंतर पर हुए एक्शन से नाराज।@ छात्रों की दो और मांगे हैं, जिन्हें हम भूले नहीं, मैं हर समर्थन के लिए तैयार-राहुल गांधी।@ डरो मत! इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, अभी दो मांगें बाकी हैं-राहुल गांधी।@ मैं CJP और युवा पीढ़ी को बधाई देता हूं, ये लोकतंत्र की जीत है,आंदोलन खत्म होने पर बोले सोनम वांगचुक।@ भारत को US टैरिफ में मिली बड़ी राहत, अब 55% एक्सपोर्ट पर सिर्फ 10% अतिरिक्त ड्यूटी।@ दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा- खाली कीजिए जंतर-मंतर।@ जलमग्न हुआ सूरत-पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें।@ कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा मंत्री बोले- भारतीय सेनाएं हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -