- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- बिहारी बाबू 'शॉटगन' शत्रुध्न सिन्हा ने कहा दल बदला है दिल नही...हैट्रिक लगाने की उम्मीद
Posted by : achhiduniya
16 May 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें चरण में पटना साहिब में मतदान है। बिहार की राजधानी में दिग्गजों के बीच टक्कर है जहां शत्रुध्न सिन्हा पटना साहिब लोकसभा सीट लगातार तीसरी बार बचाने के लिए चुनाव मैदान में हैं। सिन्हा इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है। बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले इस सीट से बिहारी बाबू शॉटगन शत्रुध्न सिन्हा जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सिन्हा के लिए इस बार मुकाबला इतना आसान नहीं है। पटना साहिब लोकसभा सीट पर कुल मिलाकर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं इस लोकसभा क्षेत्र में पूरा शहर और बाहरी क्षेत्र के कुछ हिस्से आते हैं। यद्यपि इसे मुख्य तौर पर अभिनेता से नेता बने शत्रुध्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद के बीच सीधे मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।
पटना साहिब सीट 2008 के परिसिमन
में अस्तित्व में आयी और सिन्हा ने यहां से 2009 में जीत दर्ज
की और 2014 में भी इसे बरकरार रखा। बिहारी बाबू के
नाम से लोकप्रिय सिन्हा ने पटना साहिब से तीसरी बार जीत दर्ज करने का पूरा भरोसा
जताया है। सिन्हा ने कहा, मैंने पूर्व के दो चुनावों में इस सीट से
बिहार में सबसे अधिक अंतर से जीत दर्ज की है। ऐसा लोगों का मेरे लिए प्यार के चलते
हुआ। मैं आदतन पार्टी बदलने वाला नहीं हूं। जिन परिस्थितियों में मुझे भाजपा
छोड़नी पड़ी वह सबको पता है। सिन्हा 1990 दशक के
शुरुआती वर्षों से भाजपा से जुड़े थे, भाजपा नेतृत्व
के साथ उनके मतभेद नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने और उनके करीबी अमित शाह के
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शुरू हुए सिन्हा ने भाजपा में रहते हुए
कई मौकों पर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था।

