- Back to Home »
- State News »
- नवजोत कौर सिद्धू के बचाव में कूदे नवजोत सिंह सिद्धू....लगाया पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह पर टिकट न देने का आरोप
नवजोत कौर सिद्धू के बचाव में कूदे नवजोत सिंह सिद्धू....लगाया पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह पर टिकट न देने का आरोप
Posted by : achhiduniya
16 May 2019
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता
आशा कुमारी पर अमृतसर से लोकसभा टिकट नहीं दिए जाने का नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप
लगा कर विवाद खड़ा कर दिया था। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से
जब उनकी पत्नी के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,मेरी पत्नी नैतिक रूप से इतनी मजबूत हैं कि वह
कभी झूठ नहीं बोलेंगी। यही मेरा जवाब है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक नवजोत
कौर सिद्धू ने 14 मई को आरोप लगाया था कि अमरिंदर सिंह एवं पार्टी के पंजाब मामलों
की प्रभारी आशा कुमारी ने यह सुनिश्चित किया कि उन्हें अमृतसर संसदीय क्षेत्र से
टिकट न मिले।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से भी टिकट चाह रहीं कौर ने आरोप लगाया कि
मुख्यमंत्री ने दावा किया है वह अपने दम पर कांग्रेस को राज्य की 13 संसदीय सीटें
दिला पाने में सक्षम हैं। उन्होंने अमृतसर में संवाददाताओं से कहा था, कैप्टन साहब और आशा कुमारी सोचते हैं कि मैडम
सिद्धू (नवजोत कौर) सांसद का टिकट पाने के योग्य नहीं हैं। अमृतसर से मुझे टिकट इस
आधार पर नहीं दिया गया कि अमृतसर में दशहरा के मौके पर हुए ट्रेन हादसे (पिछले साल
अक्टूबर में जिसमें 60 लोग मारे गए थे) की वजह से मैं जीत नहीं पाऊंगी।

