Posted by : achhiduniya 25 May 2019


प्रधानमंत्री के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले नरेंद्र मोदी ने मोटरमाउथ नेताओं को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'कभी-कभार अगर पिछले 5 साल का कार्यकाल देखें, इसके लिए हमें किसी और को दोष देने की जरूरत नहीं है। लेकिन एक छोटी सी जल्दबाजी इतनी बड़ी तपस्या को, इतने बड़े पुरुषार्थ को डीरेल करने के लिए ताकत रखता है। पिछला जो कार्यकाल रहा, हम चर्चा में इसलिए नहीं रहे कि कुछ गलत किया, न ही कोई ऐसा सरकार के प्रति, मिनिस्टर के प्रति तूफान खड़ा हुआ,लेकिन मसाला दिया किसी ने तो हमने दिया। जो बड़बोलापन है और वो टीवी के वो डंडे में पता नहीं क्या ताकत होती है कि खोल देता है मुंह तुरंत, कुछ भी बोल देता है और बोल देते हैं तो 24-48 घंटे तक उनकी दुकानदारी चलती है और हमारी परेशानी बढ़ती है। एनडीए के बैठक में सर्वसम्‍मति से नेता चुने जाने के बाद संसद के सेंट्रल हॉल में मौजूद एनडीए के नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, कि कुछ भी ऑफ रिकॉर्ड नहीं होता। 
उन्‍होंने नये चुने गए सांसदों को सलाह दी कि मीडिया से कैसे बात करें, क्‍या करें क्‍या न करें। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. अटल बिहारी वाजपेयी की एक सलाह का जिक्र करते हुए कहा कि हमें छपास और दिखास, इन दो रोगों को पालने से बचना चाहिए।  उन्‍होंने कहा कि कुछ भी ऑफ रिकॉर्ड नहीं होता। पहले लोग यह सवाल पूछते हैं कि पहली बार आप चुनकर आए तो कैसा लग रहा है। क्षेत्र के लिए क्‍या संदेश देना चाहेंगे इत्‍यादि. आपको लगेगा कि आपको पूरा देश देख रहा है। फिर धीरे-धीरे यह एक रोग आपको लग जाएगा छपास और दिखास। पीएम मोदी ने नये निर्वाचित सांसदों से कहा कि किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। जो आपके क्षेत्र के योग्‍य लोग हों उन्‍हें चुनिए और उनके साथ काम कीजिए। पीएम मोदी ने वीआईपी कल्‍चर से भी बचने का सलाह दी। उन्‍होंने कहा कि युग बदल रहा है, हमलोग भी अपने को बदलें। उन्‍होंने कहा‍ कि हमें कतार में क्‍यों नहीं लगना चाहिए। 
हम भी तो देश के नागरिक हैं। हमारे बैग की चेकिंग क्‍यों नहीं होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता जाग चुकी है। काफी सर्तक है। इसलिए कोई भी काम करें तो इसका ध्‍यान रखें। पीएम मोदी ने गांधी जी का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी आप कोई काम करें तो उनकी बात को याद कर लें। महात्‍मा गांधी ने कहा था कि जब भी आप कोई काम करें तो कतार में खड़े आखिरी इंसान को एक बार जरूर देखें और सोचें कि आपका काम उनके लिए है या नहीं। अहंकार को जितना दूर रख सकते हैं, उतना दूर रखें.मोदी ने नवनिर्वाचित नेताओं को खुद को जनता और पार्टी से कभी भी ऊपर नहीं समझने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा, हमारे भीतर का कार्यकर्ता जिंदा रहना चाहिए। थोड़ा सा भी अहंकार नहीं रहना चाहिए। अहंकार को जितना हम दूर रख सकते हैं, रखना चाहिए। कभी-कभी तो हम जब समूह में होते हैं तो कहते हैं पार्टी ने जिता दिया,लेकिन बाद में अहंकार आ जाता है कि हमने इतनी मेहनत की तो जीतना ही था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -