Posted by : achhiduniya 25 May 2019


यूपी के गोंडा में एक मुस्लिम परिवार ने अपने नवजात शिशु का नाम प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर रखा है। साथ ही सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को इस आशय का शपथ पत्र देते हुए बच्चे का नाम परिवार रजिस्टर में दर्ज कर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के वजीरगंज क्षेत्र के अन्तर्गत परसापुर महरौर निवासी मोहम्मद इदरीश की पुत्रवधू मैनाज बेगम को एक बच्चा पैदा हुआ। बच्चे की मां मैनाज बेगम का कहना है कि नरेंद्र मोदी देश के अच्छे नेता हैं। उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, इज्जत घर जैसी योजनाएं उन्हीं के बदौलत गरीबों को मिल पा रही हैं। इससे बढ़कर उन्होंने तीन तलाक मामले पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को बहुत बड़ा सहारा दिया है। 
गृह स्वामी इदरीस का कहना है कि मोदी जी के प्रति उसकी भी व्यक्तिगत आस्था है। जहां तक बच्चे के नामकरण का सवाल है, यह हमारा निजी मामला है। इसमें किसी का दखल नहीं होना चाहिए। बीते 23 मई को मतगणना के दिन जब बच्चे के नामकरण की चर्चा शुरू हुई तो इस महिला ने अपने नवजात शिशु का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रखने की जिद पकड़ ली। पहले तो लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया गया,लेकिन उसके अपने निर्णय पर अडिग रहने पर दुबई में नौकरी कर रहे उसके पति मुश्ताक अहमद से बात की गई। परिजनों के मुताबिक, पति के समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उसने भी अनुमति दे दी और आखिर में बच्चे का नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी रख दिया गया। बच्चे का यह नाम बाकायदा कागजों में दर्ज हो, इसके लिए जिलाधिकारी को सम्बोधित एक शपथ पत्र सौंपा गया है। 
वजीरगंज के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) घनश्याम पाण्डेय ने बताया कि उन्हें कल एक शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र मिला है, जिसमें एक नवजात शिशु का नाम नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के रूप में परिवार रजिस्टर में दर्ज कर जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्र को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए जन्म मृत्यु पंजीयक/सचिव ग्राम पंचायत घनश्याम शुक्ला को भेज दिया गया है। पड़ोसी मुश्तकीम ने कहा कि यह इदरीश के परिवार का निजी मामला है। इसमें गांव वालों को कोई आपत्ति नहीं है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -