- Back to Home »
- International News »
- अमेरिका–चीन आमने सामने दी एक दूसरे को धमकी....
Posted by : achhiduniya
14 May 2019
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से सहमे चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग
ने कहा, चीन बार बार कहता आ रहा है कि प्रशुल्क ऊंचा
करने से समस्या हल नहीं होगी। व्यापार युद्ध शुरू करने से स्वयं और अन्य के लिए
नुकसान ही होता है। चीन के
प्रवक्ता ने यह भी कहा, चीन व्यापार युद्ध की इच्छा या कामना नहीं
करता पर उसे इससे किसी तरह का भय भी नहीं है। यदि किसी ने हमारे ऊपर युद्ध थोपा तो
हम उसको अंत तक लड़ेंगे। हम किसी बाहरी दबाव में झुकने वाले नहीं है। हम अपने
न्यायोचित अधिकारों की रक्षा का संकल्प और सामर्थ्य रखते हैं। दोनों देशों के बीच
व्यापार युद्ध भड़कने के बाद यह चीन की सबसे कड़ी प्रतिक्रिया है। व्यापार वार्ता
के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 11वें दौर की
वार्ता के बाद मैं समझता हूं कि दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर राजी हैं। इससे
पहले ट्रंप ने चीन के खिलाफ प्रशुल्क बढ़ाने के लिए कहा था कि हमने शुक्रवार तक
शुल्क काफी ऊंचा कर दिया है।
200 अरब डॉलर के
सामान पर यह 25 प्रतिशत हो गया है। इस तरह कुल 250 डॉलर पर 25 प्रतिशत शुल्क
हो गया है। इसके अलावा हमारे पास 325 अरब डॉलर और
बचा है जिस पर हम यदि चाहेंगे तो कार्रवाई कर सकते है। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि वे व्यापार युद्ध में उसे कमजोर न समझे क्यों की वह यह लड़ाई अंत तक लड़ने में समर्थ है।
चीन ने यह रुख ऐसे समय दिखाया है जब राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से आने वाले 200 अरब
डॉलर के सामान पर शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 25 प्रतिशत कर दिया। उन्होंने चीन
से आयात होने वाले बाकी सामान पर भी शुल्क बढ़ाने की धमकी दी है। चीन ने भी जबाव
में 50 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान पर प्रशुल्क की दरें बढ़ा दी हैं। अमेरिका ने पिछले साल चीन से 539 अरब डॉलर के
सामान का आयात किया था जबकि चीन को अमेरिका का निर्यात महज 120 अरब डॉलर ही था।

