- Back to Home »
- Politics »
- नया अध्यक्ष ओबीसी या दलित कम्युनिटी का हो...कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीनियर नेताओं के आगे रखा अपना विकल्प...
नया अध्यक्ष ओबीसी या दलित कम्युनिटी का हो...कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीनियर नेताओं के आगे रखा अपना विकल्प...
Posted by : achhiduniya
29 May 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से
साफ कर दिया है कि वह किसी भी हालत में इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। पार्टी अपना नया
अध्यक्ष एक महीने के अंदर तय कर ले। राहुल गांधी के करीबी
सूत्रों के मुताबिक वह चाहते हैं कि नया अध्यक्ष ओबीसी या दलित कम्युनिटी का हो। अब
यह कांग्रेस पार्टी के नेताओं को तय करना है कि वह किस ओबीसी या दलित नेता के नाम
पर अंतिम मुहर लगाती है। हालांकि राहुल गांधी से इस्तीफा वापस लेने की मांग करते
हुए कुछ राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने प्रस्ताव भी पारित किया है। वहीं आज
राहुल गांधी के घर के बाहर दिल्ली के कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता अनशन पर बैठ गए थे,
जिसे बाद में पुलिस ने हटा दिया। दिल्ली की पूर्व
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ
राहुल गांधी के घर जाएंगी और उन्हें अध्यक्ष पद दोबारा स्वीकार करने के लिए
मनाएंगी। इस राजनीतिक उठापटक में सोनिया गांधी पर्दे के पीछे से सक्रिय हैं। वह
अपने राजनीतिक सलाहकार रहे अहमद पटेल और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के माध्यम से
कांग्रेस पार्टी की सारी राजनीतिक गतिविधियों को मैनेज कर रही हैं।
एक बात यह साफ
हो गई है कि राहुल गांधी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं और उनके इस्तीफा वापस लेने की
कोई संभावना दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है,लेकिन इन सब
का कोई असर राहुल गांधी पर होता हुआ नहीं दिख रहा है। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी
के किसी भी सीनियर नेता से मुलाकात नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि कांग्रेस पार्टी
के सांसदों से भी राहुल गांधी की मुलाकात नहीं हो पाई है। इसको लेकर पार्टी के अंदर उहापोह की स्थिति बनी
हुई है।


