- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मिला ट्विटर पर करारा जवाब..... आप लोगों का जनाजा 23 मई को उठ चुका है! चौथा भी हो चुका है! अब बरसी में मिलेंगे...
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मिला ट्विटर पर करारा जवाब..... आप लोगों का जनाजा 23 मई को उठ चुका है! चौथा भी हो चुका है! अब बरसी में मिलेंगे...
Posted by : achhiduniya
29 May 2019
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की
करारी हार के बाद शायराना अंदाज में ट्वीट किया था,
Navjot Singh Sidhu ✔
@sherryontopp “ज़िन्दगी अपने
दम पर जी जाती है,औरो के कंधों पर तो जनाजा उठा करता है|” उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा
था। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में अपने दम पर जिंदगी जीने की बात कही थी, और अशोक पंडित ने अब कांग्रेस की हार पर लेकर
उन्हें घेरा है और अशोक पंडित का ये ट्वीट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा
है। नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में
ट्वीट किया थाः 'जिन्दगी अपने दम पर जी जाती है, औरो के कंधों पर तो जनाजा उठा करता है”।
नवजोत
सिंह सिद्धू का ये ट्वीट खूब पढ़ा गया था, वैसे भी नवजोत
सिंह सिद्धू को उनके उस कमेंट के लिए भी खूब घेरा जा रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष
राहुल गांधी अमेठी से हार जाते हैं तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इस तरह विपक्षी खेमा
नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर जमकर हमले कर रहा है। अब अशोक पंडित ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए
ट्वीट किया हैः 'आप लोगों का जनाजा 23 मई को उठ चुका है!
चौथा भी हो चुका है! अब बरसी में मिलेंगे!' इस तरह अशोक
पंडित ने सिद्धू पर तंज कसा है। Ashoke Pandit ✔@ashokepandit “आप लोगों का
जनाजा २३ मय को उठ चुका है ! चौथा भी हो चुका है ! अब बरसी में मिलेंगे !”

