- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- चुनावी परिणाम आने तक देशहित में नमाज के बाद मांगें सामूहिक दुआए.... दारुल उलूम देवबंद
Posted by : achhiduniya
21 May 2019
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती महमूद हसन द्वारा सोशल मीडिया पर जारी हुई अपील में मौलाना मुफ्ती महमूद हसन बुलंदशहरी ने कहा कि रमजान का मुबारक महीना चल रहा है। हमारे सिर पर तरह-तरह के फितने और आजमाइशें मंडरा रही हैं। उन्होंने रमजान के पाक महीने में अल्लाह की खूब इबादत कर अपने गुनाहों से तौबा की नसीहत की। साथ ही देश में अमन चैन, इस्लाम व मुसलमानों की हिफाजत, मस्जिद व मदारिस की हिफाजत के लिए रो-रोकर दुआ करने की अपील की है। मुफ्ती महमूद हसन बुलंदशहरी ने सभी मुस्लिमों से 23 मई को देशहित में संसदीय चुनाव का फैसला आने के लिए सामूहिक दुआओं का आयोजन किए जाने की अपील की है।
इसके साथ ही मुफ्ती महमूद ने देश के वर्तमान हालात के मद्देनजर आगामी 23 मई को संसदीय चुनाव परिणाम आने तक सभी मस्जिदों
में तरावीह की नमाज के बाद देश हित में चुनाव परिणाम आने के लिए सामूहिक दुआ का
आयोजन करने का अपील की है। उन्होंने कहा कि पता नहीं किसकी दुआ अल्लाह की बारगाह
में कबूल हो जाए और देशहित में बेहतरी का फैसला बन जाए। जब इस संबंध में मुफ्ती
महमूद हसन बुलंदशहरी से पूछा गया तो उन्होंने कैमरे के सामने तो कुछ भी कहने से
इनकार कर दिया है,लेकिन उनका कहना था कि यह अपील उनके द्वारा
ही जारी की गई है। देश को अच्छी सरकार मिले और देशवासियों की हिफाजत करे इसलिए यह
अपील की गई है कि सामूहिक रुप से दुआ का आयोजन किया जाए।

