- Back to Home »
- Religion / Social »
- पाकिस्तान में ईद 5 जून यानि बुधवार को हो सकती है....पाकिस्तान के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी
पाकिस्तान में ईद 5 जून यानि बुधवार को हो सकती है....पाकिस्तान के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी
Posted by : achhiduniya
21 May 2019
मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान चल रहा है. इस दौरान इस्लाम को मानने वाले लोग पूरे महीने रोजे रखते हैं और पांच वक्त की नमाज अदा करते हैं। लोग कई-कई घंटे भूखे-प्यासे रहकर पूरी शिद्दत से अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान का महीना खत्म होने के साथ ही ईद का त्यौहार मनाया जाता है। वैसे तो दान-दक्षिणा जिसे जकात कहा जाता है, रोज़े रखने के दौरान भी दी जाती है,लेकिन ईद के दिन नमाज से पहले गरीबों में फितरा बांटा जाता है,जिस कारण ईद को ईद-उल-फितर कहा जाता है। पाकिस्तान के संघीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि ईद का चांद संभवत: 4 जून को पड़ने वाले 29वें रोजे पर देखा जाएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि चंद्र कैलेंडर
के मुताबिक, पाकिस्तान में ईद 5 जून यानि बुधवार को हो सकती है। फवाद चौधरी ने कहा
कि चंद्र कैलेंडर को इस्लामिक विचारधारा की परिषद को भेजा गया है। उन्होंने बताया
कि परिषद से ये आग्रह किया गया है कि शहाब-उदीन पोपल्ज़ई और मुफ्ती मुनीबुर रहमान
को आमंत्रित किया जाए, जिससे उलेमा इसे समझा सके। फवाद चौधरी ने
कहा कि पाकिस्तान अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडलीय अनुसंधान आयोग (SUPARCO) और मौसम विज्ञान विभाग ने कैलेंडर बनाने
में भाग लिया था।

