- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- भाजपा की जीत या हार दुनिया का अंत नहीं है.... एग्जिट पोल के बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीटर पर दी प्रतिक्रिया
भाजपा की जीत या हार दुनिया का अंत नहीं है.... एग्जिट पोल के बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीटर पर दी प्रतिक्रिया
Posted by : achhiduniya
20 May 2019
एग्जिट पोल जारी होने के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा की जीत या हार दुनिया का अंत नहीं है। Mehbooba Mufti ✔ @MehboobaMufti, BJP winning or losing isn’t the end of the world. True that institutions were subverted & press standards plummeted.Yet many in the system & journalists with integrity stood up & raised their voices. Hope these results don’t deter their resolve to fight for what’s right महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, बीजेपी का जीतना या हारना दुनिया का अंत नहीं है। यह सच है संस्थानों नष्ट कर दिया गया है और प्रेस का स्तर गिर गया है, लेकिन अब भी सिस्टम में कई ऐसे लोग और पत्रकार हैं जिन्होंने आवाज उठाई। उम्मीद करती हूं कि चुनावी नतीजों से सच के लिए उनकी लड़ाई का संकल्प नहीं डिगेगा।
Mehbooba Mufti ✔@MehboobaMufti Most news anchors
can’t hide their glee about exit poll results like kids left unattended in a
candy store! Teray Aanay say Yun Khush Hai dil Jaisay Ki Bulbul Bahar Ki
Khatir इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती ने एक ट्वीट कर एग्जिट पोल के
नतीजों पर तंज कसा था। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया था। महबूबा मुफ्ती ने अपने ट्वीट में टीवी एंकरों को कैंडी स्टोर
में छोड़े गए बच्चे जैसा बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने इस
ट्वीट के साथ शायराना अंदाज में एक शेर भी लिखा। मुफ्ती ने ट्वीट में लिखा, ज्यादातर न्यूज एंकर एग्जिट पोल के रिजल्ट को
लेकर अपने खुशी को छिपा नहीं सके, जैसे कि कैंडी
स्टोर में बच्चों को छोड़ दिया गया है! तेरे आने से यूं खुश है दिल, जैसे कि बुलुबुल बहार के खातिर।

