- Back to Home »
- State News »
- देश में मोदी लहर का एक झूठा माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है,एग्जिट पोल का इस्तेमाल...एच.डी. कुमारस्वामी
देश में मोदी लहर का एक झूठा माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है,एग्जिट पोल का इस्तेमाल...एच.डी. कुमारस्वामी
Posted by : achhiduniya
20 May 2019
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि एग्जिट
पोल एक खास नेता और उसकी पार्टी के पक्ष में एक लहर का झूठा वातावरण तैयार करने का
एक प्रयास था। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल को अनावश्यक अधिक महत्व नहीं दिया जाना
चाहिए, जो मात्र अस्थायी आंकड़े पेश करता है।
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की विश्वसनीयता को लेकर विपक्षी दलों की चिंता
को साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने फ्रॉड की संभावना से भरी
त्रुटिपूर्ण मशीनों से बचने के लिए पुराने मत-पत्र की तरफ लौटने के लिए सुप्रीम
कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया। कुमारस्वामी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाली
एनडीए सरकार की जीत का अनुमान जाहिर करने वाले एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं। इनकी
निंदा करते हुए कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि इन अनुमानों को देश में मोदी लहर
का एक झूठा माहौल बनाने के लिए किया जा रहा है।
कुमारस्वामी ने कई सारे ट्वीट्स
में कहा कि कृत्रिम तरीके से तैयार की गई मोदी लहर का इस्तेमाल बीजेपी 23 मई के परिणाम के बाद किसी कमी को पूरा करने के
लिए पहले ही क्षेत्रीय पार्टियों को लुभाने के लिए कर रही है। उन्होंने एक और
ट्वीट में कहा,दुनियाभर में विकसित देशों ने भी आम चुनाव
में मतपत्र का विकल्प अपनाया है। 19 मई को एग्जिट
पोल के परिणाम फिर से दिखाते हैं कि सत्तारूढ़ दल चुनावी फायदे के लिए आसानी से
ईवीएम में हेरफेर कर सकते हैं। कुमारस्वामी
ने कहा कि एग्जिट पोल का इस्तेमाल यह दिखाने के लिए हो रहा है कि देश में अब भी
मोदी लहर है।

