- Back to Home »
- Crime / Sex »
- बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व आईपीएस ऑफिसर भारती घोष हिरासत में,गाड़ी में मिला नोटो से भरा बैग....
Posted by : achhiduniya
10 May 2019
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिमी मिदनापुर के पिंगला मुंडुमारी में नाका चेकिंग के दौरान घाटाल से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व आईपीएस ऑफिसर भारती घोष को हिरासत में लिया जानकारी के अनुसार भारती घोष अपनी गाड़ी में काफी सारे पैसे लेकर चल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारती घोष की गाड़ी की तलाशी लेनी चाही। जिला पुलिस अधिकारी ने बताया की भारती घोष ने अपनी गाड़ी तलाशी नहीं लेने दी और भागने की कोशिश की।
![]() |
| [पूर्व आईपीएस ऑफिसर भारती घोष] |
हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें
पकड़कर हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि भारती घोष जबरन तलाशी के दौरान
उन्हें 1 लाख 13 हजार रुपये उनमें से बरामद
किए हैं। वहीं, इस मामले में भारती घोष का कहना है कि पुलिस
अधिकारियों ने ही उनकी गाड़ी में पैसों से भरा बैग रखा है। इस घटना के बाद पिंगला
में ही तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भारती घोष की गिरफ़्तारी की मांग की और सड़क पर जमकर
हंगामा किया। भारती घोष ने कहा, पुलिस ने 3 बार मेरी गाडी को सर्च किया उसके बाद मेरे बैग में पैसे भर दिए
और बैग को एक जगह रख दिया।
उसके बाद अपने सीनियर ऑफिसर को बुलाया और फिर गाड़ी को
दोबारा से सर्च करवाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ने मेरे पास आकर कहा कि
बैग में कुछ है, उसे निकाल दीजिए तो मैंने उनके सामाने सारा सामान
निकालकर रख दिया। उन्होंने बताया कि उनके बैग में एक भगवान की मूर्ति और 50 हजार रुपये थे। भारती सिंह ने कहा, मैंने इलेक्शन फण्ड से पैसे निकाले हैं और पैसे लेकर पुलिस वाले
कहते है सीज़र लिस्ट में दस्तखत करो।


