Posted by : achhiduniya 28 May 2019


राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद प्रदेश के नेतृत्व को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। राहुल गांधी की ये टिप्पणी चर्चा में है कि वो नहीं चाहते थे कि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और मुख्यमंत्रियों के बेटे चुनाव लड़े। इस चुनाव में मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के बेटे नकुल और राजस्थान के सीएम अशोक के बेटे वैभव चुनाव मैदान में थे। जिसमें अशोक गहलोत अपने बेटे को जिता नहीं पाए। माना जा रहा है कि राहुल का इशारा इन्हीं दोनों पर था। अशोक गहलोत के बेटे वैभव  गहलोत जोधपुर से 2 लाख से ज़्यादा वोटों से चुनाव हार गए जबकि मुख्यमंत्री यहीं से विधायक हैं और पांच बार विधायक रह चुके हैं। वैभव अपने पिता के गृह क्षेत्र सरदारपुर से भी अठारह हज़ार वोटों से पिछड़ गए। 
पार्टी की हार के बाद समीक्षा के लिए बुलाई गई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली आए अशोक गहलोत सफाई दे रहे हैं, यह पार्टी के अंदरूनी मामले होते हैं और राहुल गांधी जी को कहने का अधिकार है क्योंकि वह हमारे अध्यक्ष हैं।  उनको सब अधिकार है कि किस नेता की कहां कमी रही कैंपेन के अंदर, किस नेता की कहां निर्णय में कमी रही वो ऐसे वक्त में जब पोस्टमार्टम हो रहा है तो स्वाभाविक है कि कांग्रेस प्रेसिडेंट का अधिकार है वह कमियां बताएंगे सबको, हम लोगों ने उस पर चर्चा की है। राजस्थान में कांग्रेस सिर्फ़ 25 लोक सभा सीटें ही नहीं हारी है लेकिन 200 विधानसभा में 185 में  पीछे रही है।
अगर गहलोत की सीट  सरदारपुर से वैभव 18000 के पिछड़े है तो टोंक में सचिन पायलट भी कांग्रेस के उम्मीदवार को 22000 की मात से नहीं बचा पाए। वही लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब कांग्रेस को अलग-अलग साइड इफेक्ट भी मिल रहे हैंमध्य प्रदेश और कर्नाटक में सरकार बचा रही पार्टी के सामने अब राजस्थान सरकार में भी संकट में खड़ा होता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर सीएम अशोक गहलोत के करीबी मंत्री का एक इस्तीफ़ा खूब शेयर किया जा रहा है। 
उनके इस्तीफ़े की अटकलें जारी हैं और वे अब लापता बताये जा रहे हैं। वहीं दो और मंत्रियो ने भी राजस्थान में हार के आकलन की बात कही है। इन सभी अटकलों के बीच राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -