- Back to Home »
- Politics »
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भविष्य वाणी निकली सत्य PB - TMC सरकार {ममता बनर्जी} के 2 विधायक सहित 50 पार्षद BJP के खेमे में....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भविष्य वाणी निकली सत्य PB - TMC सरकार {ममता बनर्जी} के 2 विधायक सहित 50 पार्षद BJP के खेमे में....
Posted by : achhiduniya
28 May 2019
TMC के 2 विधायक और 50 पार्षद BJP में शामिल हो
गए हैं। इसके अलावा CPM का भी एक विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गया। बीजेपी ज्वाइन करने वाले विधायकों में भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय भी शामिल हैं। तीनों
विधायकों को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने
पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि टीएमसी के कई और काउंसलर आगे भी बीजेपी
में शामिल होने वाले हैं। पश्चिम बंगाल
की 42 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 18 सीटें जीती हैं, वहीं टीएमसी
को 22 और कांग्रेस को दो सीटें मिली हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी की
टीएमसी के 40 विधायक लगातार उनके संपर्क में हैं और वे
चुनाव के बाद भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश
विजयवर्गीय ने कहा कि जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव हुए
उसी तरीके से यहां सात चरणों में लोगों को पार्टी में शामिल करवाएंगे। उन्होंने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि 40 विधायक हमारे
संपर्क में हैं और कभी भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा
कि आज उसका पहला चरण है।
उन्होंने कहा कि ममता जी की तानाशाही से तंग आकर सभी
बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। 3 विधायक और 29 पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने
के मौके पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुकुल रॉय ने कहा कि हम लोग बंगाल में
संघर्ष करेंगे। तृणमूल कांग्रेस में सेंध लगाने में मुकुल राय की भूमिका मानी जा
रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी के शानदार
प्रदर्शन में मुकुल राय प्रमुख शिल्पकारों में रहे हैं। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव
में 18 सीटें जीती जबकि तृणमूल कांग्रेस की सीटों की संख्या घटकर 22 पर आ गई। मुकुल
रॉय ने दिल्ली में दावा किया कि भगवा पार्टी का निकट भविष्य में 60 नगर पालिकाओं
पर नियंत्रण हो सकता है। उन्होंने कहा,मुझे लगता है
कि अगले दो-तीन महीनों में भाजपा राज्य में 55-60 नगर पालिकाओं पर नियंत्रण हासिल
कर लेगी।


