- Back to Home »
- Discussion »
- लश्कर-ए-तैयबा से बड़ा खतरा हिंदू टेरर है....देश से माफी मांगे राहुल गांधी....अमित शाह
Posted by : achhiduniya
03 May 2019
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि कांग्रेस ने समझौता ब्लास्ट के असली गुनहगारों को छोड़ कर भगवा टेरर के नाम से दुनिया भर में हिंदू धर्म को बदनाम किया। 20 मार्च को ही इस केस में पंचकूला की विशेष अदालत ने सभी चार आरोपियों असीमानंद, लोकेश शर्मा, कमल चौहान और राजिंदर चौधरी को बरी कर दिया गया था। अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पर वार करते हुए कहा कि उन्होंने तो यहा तक कहा कि लश्कर-ए-तैयबा से बड़ा खतरा हिंदू
टेरर है। अब जब कोर्ट ने साफ कर दिया कि यह सब काल्पनिक है तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने स्वयं उस शपथ पत्र में कहा कि वो उस समय ब्रिटिश नागरिक थे। कांग्रेस को राहुल गांधी की नागरिकता पर देश को स्पष्टीकरण देना चाहिए। जो व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहा है उसे अपने जीवन में इतनी पारदर्शिता तो रखनी चाहिए।

