- Back to Home »
- State News »
- CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे....दिल्ली बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस
CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे....दिल्ली बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस
Posted by : achhiduniya
03 May 2019
आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हंसराज हंस दिल्ली की उत्तर-पश्चिम सुरक्षित सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते, क्योंकि वो 2014 में ही इस्लाम धर्म अपना चुके हैं। इस पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी हंसराज हंस ने कहा है कि वो केजरीवाल के खिलाफ मानहानि और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराएंगे। केजरीवाल के इस आरोप पर शुक्रवार को हंसराज हंस ने कहा, झूठे आदमी ने फिर झूठ बोला। गंदगी की परिभाषा को उजागर करने वाले शख्सियत को देखना है तो वो केजरीवाल है। गुरुवार को केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी हंसराज हंस इस सीट से चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं।
इसके साथ ही उन्होंने
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि उन्हें वोट देकर वो अपना मत बर्बाद
न करें। एक ट्वीट को कोट करते हुए
केजरीवाल ने लिखा, हंसराज हंस एक सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने
के लिए अयोग्य हैं। अंततः उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
के मतदाता उन्हें वोट देकर अपना मत बर्बाद न करें। आप प्रमुख ने राजेंद्र पाल गौतम
के ट्वीट को कोट कर अपनी बात रखी। दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने
अपने ट्वीट में लिखा था, 2014 की मीडिया खबरों के अनुसार हंसराज हंस ने
इस्लाम कबूल किया था और अब नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव
लड़ रहे हैं। यह संसदीय सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है और केवल एससी ही इस
सीट पर चुनाव लड़ सकता है।

