- Back to Home »
- Politics »
- प्रियंका गांधी वाड्रा ने छोड़ा पीएम मोदी पर चुनावी महाभारत का दुर्योधन बाण....
Posted by : achhiduniya
07 May 2019
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा
खोलते हुए हरियाणा के अंबाला में रैली के दौरान अप्रत्यक्ष
रूप से पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता का जिक्र किया। प्रियंका ने कहा, चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी ये नहीं कहते
कि उन्होंने जो वादे किए थे, वे पूरे किए
या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी मेरे
परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं। उन्होंने मेरे शहीद पिता का अपमान किया
है। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव किसी एक
परिवार के बारे में नहीं है, ये उन सभी
परिवार के बारे में हैं जिनकी उम्मीदें और आशाएं इस प्रधानमंत्री ने पूरी तरह तोड़
दी है। प्रियंका ने कहा, देश का ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है,लेकिन देश ने कभी अहंकार करने वाले को माफ नहीं
किया है।
इतिहास इसका गवाह है, महाभारत में
भी जब श्रीकृष्ण दुर्योधन को समझाने गए थे तो दुर्योधन ने उन्हें ही बंदी बनाने की
कोशिश की थी। प्रियंका ने इसी पर रामधारी सिंह दिनकर की
एक कविता सुनाई, 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है, हरि ने भीषण हुंकार किया, अपना स्वरूप-विस्तार किया, डगमग-डगमग दिग्गज डोले, भगवान कुपित होकर बोले-जंजीर बढ़ा कर साध मुझे, हां, हां दुर्योधन!
बांध मुझे। वहीं, दुर्योधन से पीएम मोदी की तुलना पर बीजेपी
ने भी पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल की रैली में बीजेपी चीफ अमित शाह ने कहा कि
प्रियंका ने मोदी की तुलना दुर्योधन से की। दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है, 23 मई (काउंटिंग) को साबित हो जाएगा।

