- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- देश की कमान संभालने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आम जनता से वादा...?
Posted by : achhiduniya
30 May 2019
प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करने व दूसरी बार प्रधानमंत्री
पद की शपथ लेने से पहले गुरुवार को पी एम मोदी ने महात्मा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय
समर स्मारक पर शहीदों को नमन किया और कहा कि इनके आदर्श हमें गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन एवं
शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा लोगों के जीवन में बदलाव लाने को प्रेरित
करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता भी करार
दिया। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा,राजघाट जाकर
बापू को श्रद्धांजलि दी, सम्मान प्रकट किया। इस वर्ष हम बापू की 150वीं जयंती मना रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि यह
विशेष अवसर बापू के नेक विचारों एवं आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने तथा गरीबों, वंचितों एवं हाशिये पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने
की दिशा में हमें प्रेरित करेंगे।
Paid tributes to respected Bapu at Rajghat.,This year, we mark the 150th Jayanti of Bapu.
May this special occasion further popularise Bapu’s noble ideals and continue
inspiring us to empower the lives of the poor, downtrodden and marginalised. —
Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2019 उन्होंने एक अन्य
ट्वीट किया, हम अपने प्रिय अटलजी को हर क्षण स्मरण करते
हैं। वे भाजपा को, लोगों की सेवा करने का इतना बड़ा अवसर
मिलता देख, बहुत खुश होते। मोदी ने कहा अटलजी के जीवन
एवं उनके कार्यों से बहुत प्रेरित हूं। हम शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों
के जीवन में बदलाव लाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे। We remember beloved Atal Ji every single moment.,He would
have been very happy to see BJP get such a great opportunity to serve
people.Motivated by Atal Ji’s life and work, we will strive to enhance good
governance and transform lives. Here are
glimpses from ‘Sadaiv Atal. — Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2019
अपने ट्वीट
में उन्होंने कहा,कर्तव्य का निर्वाह करते हुए शहीद होने
वाले वीर पुरूषों एवं महिलाओं पर भारत को गर्व है। राष्ट्रीय समर स्मारक पर हमारे
वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। India is proud
of all those brave men and women martyred in the line of duty.Paid tributes to
our brave soldiers at the Rashtriya Samar Smarak.
Our Government will leave no stone unturned to
safeguard India’s unity and integrity. National security is our priority.
pic.twitter.com/jMR2tGOJDH — Narendra Modi (@narendramodi) May 30, 2019 उन्होंने कहा
कि हमारी सरकार भारत की एकता और अखंडता की सुरक्षा के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। मोदी सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि 'सदैव अटल' पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को
श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर, गिरिराज सिंह
सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे।


