- Back to Home »
- State News »
- सांकेतिक भागीदारी में कोई दिलचस्पी नहीं इसलिए JDU नही होंगी केंद्र सरकार में शामिल.... CM नितीश कुमार
सांकेतिक भागीदारी में कोई दिलचस्पी नहीं इसलिए JDU नही होंगी केंद्र सरकार में शामिल.... CM नितीश कुमार
Posted by : achhiduniya
30 May 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरी बार शपथ लेने से ठीक पहले जेडीयू प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कह दिया कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार में शामिल नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा है कि इसमें नाराजगी की कोई बात नहीं है। नीतीश कुमार ने पत्रकारों के पूछे जाने पर कहा कि केंद्र सरकार में JDU शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में इस तरह से सांकेतिक भागीदारी में हमारी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया, कल ही (बुधवार) उनका (बीजेपी) प्रस्ताव आया था कि NDA के सहयोगियों को 1-1 मंत्री बनाना चाहते हैं। इसके बाद मैंने कहा कि हमने बिहार में मिलकर सरकार चलाई है और चला रहे हैं।
अगर यह सांकेतिक
भागीदारी है तो हम नहीं चाहते हैं। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। हम सरकार में शामिल
नहीं होंगे लेकिन एनडीए में बने रहेंगे। हमें कोई नाराजगी भी नहीं है। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया
है। जेडीयू ने 16 और बीजेपी ने 17 सीटें जीती हैं। माना जा रहा है कि राज्य में
गठबंधन सरकार चला रहे नीतीश कुमार बीजेपी की तरफ से एक मंत्री का पद ऑफर किए जाने
से नाराज हैं। हालांकि उन्होंने इससे इनकार भी किया है। बताया जा रहा है कि जेडीयू
कैबिनेट में दो पद चाह रही थी।

