Posted by : achhiduniya 24 May 2019


 आम आदमी पार्टी {आप} के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों की समीक्षा कर दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिये 26 मई को पार्टी की प्रदेश इकाईयों के संयोजकों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन की समीक्षा कर भविष्य की रणनीति भी तय की जाएगी। 
इस साल के अंत या अगले साल के शुरू में दिल्ली विधानसभा के संभावित चुनाव के मद्देनजर आप के लिये इस चुनाव को दिल्ली की दौड़ के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा था। आप को फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीट पर ऐतिहासिक बहुमत मिला था। आप ने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में लोकसभा चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतारे थे। सिर्फ पंजाब में एक सीट को छोड़कर पार्टी के सभी उम्मीदवार चुनाव हार गये। पार्टी की पंजाब इकाई के संयोजक और संगरुर से मौजूदा सांसद भगवंत मान ही अपनी सीट बचा पाने में कामयाब रहे। राय ने कहा, लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश को हम सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। हम चुनाव परिणाम का मंथन भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली की 7 सीटों के चुनाव परिणाम के बारे में पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के साथ विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर प्रदर्शन पर चर्चा की।
राय ने कहा कि इसके आधार पर पार्टी इस नतीजे पर पहुंची है कि पूरे देश में चुनाव मोदी बनाम राहुल आधार पर लड़ा गया और दिल्ली में भी इस स्थिति के कारण पूर्ण राज्य का मुद्दा अनसुना रह गया। राय ने कहा कि चर्चा में एक और बात सामने आई कि भाजपा और कांग्रेस को वोट देने वाले मतदाता दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को ही वोट देना के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिये पार्टी ने 26 मई को कार्यकर्ताओं के साथ केजरीवाल का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया है। इसमें केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संवाद करेंगे। इसके अलावा केजरीवाल, आप की प्रदेश इकाईयों के संयोजकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एक लाख टन से ज्यायदा क्रूड ऑयल लेकर लेकर भारत पहुंचा रूसी जहाज एक्वाो टाइटन।@ ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक।@ मुंबई-दिल्ली् पर बिना सोचे-समझे हमला कर देंगे: पूर्व पाकिस्ताानी राजनयिक का भड़काऊ बयान।@ हिमालय के ग्लेशियर में दोगुनी रफ्तार से खत्म हो रही बर्फ, यह दो अरब लोगों के लिए खतरे की घंटी: रिपोर्ट।@ उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) सांसदों को एकजुट रखने की कवायद, नाराजगी दूर करने के लिए बुलाई मीटिंग। @ 4 लाख तो मैं अपने कुत्तों पर खर्च करता हूं,जस्टिस दत्ता ने सुनाया पूर्व CJI का एक रोचक किस्सा।@ बिहार-महिला कांस्टेबल का बाथरूम में मिला शव, ईद पर सुरक्षा व्यतवस्थार में थी तैनाती।@ हम छुट्टियों में भी जजमेंट लिख रहे होते हैं, सुप्रीम कोर्ट की बार एसोसिएशन की कॉन्फ्रेंस में जजों का छलका दर्द।@ पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ शरीर में छिपा कर लाई थी 127 किलो सोना, एक्ट्रेस रान्या राव की गोल्ड स्मगलिंग केस में ED की चार्जशीट से खुलासा।@ यूट्यूब से ली ट्रेनिंग और करने लगा अवैध लिंग जांच, गर्भपात रैकेट का भंडाफोड़।@ जंग में अरबों फूंक चुके ट्रंप एयरपोर्ट कर्मियों को नहीं दे पा रहे सैलरी।@ सोनम वांगचुक आज पहुंच रहे लद्दाख, आंदोलन को मिल सकती है नई रफ्तार!।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -