- Back to Home »
- State News »
- सूरत में कमर्शल कॉम्प्लेक्स की इमारत में लगी भीषण आग में 18 छात्र झुलसे....
Posted by : achhiduniya
24 May 2019
सूरत के मुंबई-अहमदाबाद हाइवे के पास सरथना इलाके में स्थित
तक्षशिला कॉम्प्लेक्स एक कमर्शल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। आग में फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग
से कूदना शुरू कर दिया। अभी तक इस घटना में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। सूरत
के पुलिस कमिश्नर सतीश कुमार मिश्रा ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि
अभी यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। मृतकों में ज्यादातर स्टूडेंट हैं, जो कॉम्प्लेक्स में स्थित एक कोचिंग में पढ़ने आए
थे। हालांकि आग लगने की क्या वजह है, यह अभी नहीं
साफ हो पाया है। गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आग की घटना की जांच
के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घटना में जान गंवाने वाले हर छात्र के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इस
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, सूरत में आग की घटना से बेहद व्यथित हूं। मृतकों
के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैंने गुजरात सरकार और स्थानीय प्रशासन
से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने के लिए कहा है। Narendra Modi ✔@narendramodi, Extremely
anguished by the fire tragedy in Surat. My thoughts are with bereaved families.
May the injured recover quickly. Have asked the Gujarat Government and local
authorities to provide all possible assistance to those affected. मौके पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां
मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग के वक्त बिल्डिंग में 50 से ज्यादा बच्चे और टीचर मौजूद थे। मृतकों का
आंकड़ा बढ़ सकता है। ज्यादातर छात्रों की मौत घबराहट में बिल्डिंग से छलांग लगाने
की वजह से हुई है।

