- Back to Home »
- Discussion »
- देश की सुरक्षा के लिए राफेल लड़ाकू विमान ही क्यू जाने डील के बारे में सारी जरूरी बातें....?
Posted by : achhiduniya
31 May 2019
राफेल एक फ्रांसीसी कंपनी डैसॉल्ट एविएशन निर्मित दो इंजन वाला मध्यम मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) है। राफेल लड़ाकू विमानों को ओमनिरोल विमानों के रूप में रखा गया है,जो कि युद्ध में अहम रोल निभाने में सक्षम हैं। ये बखूबी ये सारे काम कर सकती है-वायु वर्चस्व, हवाई हमला, जमीनी समर्थन, भारी हमला और परमाणु प्रतिरोध। भारत ने राफेल को क्यों चुना है?राफेल भारत का एकमात्र विकल्प नहीं था।
कई अंतरराष्ट्रीय विमान निर्माताओं ने भारतीय वायुसेना से
पेशकश की थी। बाद में छह बड़ी विमान कंपनियों को छांटा गया। इसमें लॉकहेड मार्टिन
का एफ-16, बोइंग एफ/ ए -18 एस,यूरोफाइटर टाइफून, रूस का मिग-35, स्वीडन की साब की ग्रिपेन और रफाले शामिल थे।
सभी
विमानों के परीक्षण और उनकी कीमत के आधार पर भारतीय वायुसेना ने यूरोफाइटर और
राफेल को शॉर्टलिस्ट किया। डलास ने 126 लड़ाकू विमानों को उपलब्ध कराने के लिए
अनुबंध हासिल किया, क्योंकि ये सबसे सस्ता मिल रहा था। कहा गया
कि इसका रखरखाव भी आसान है।


