- Back to Home »
- National News »
- गोपनीयता की शपथ लेकर मोदी की मंत्रीसेना है दूसरी पारी के लिए तैयार...
Posted by : achhiduniya
30 May 2019
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे लखनऊ से बीजेपी के सांसद राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार 2.0 में उनका कद दूसरे नंबर का होगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सरकार में चौथे मंत्री के तौर पर नितिन गडकरी ने शपथ ली।
इसके बाद सदानंद गौड़ा ने अंग्रेजी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इससे पहले पीएम और तीन अन्य मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ली। पिछली सरकार में रक्षा मंत्री रहीं निर्मला सीतारमण, NDA के सहयोगी दल एलजेपी के प्रमुख रामविलास पासवान ने भी शपथ ली।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी समारोह में मौजूद रहे। यहां पहुंचने वाले फिल्मी सितारों में शाहिद कपूर, कंगना रनौत के अलावा प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी तथा एसपी के दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव भी शामिल रहे।


