Posted by : achhiduniya 02 May 2019


हर धर्म समुदाय की अपनी एक परंपरा व पारंपरिक वेशभूषा होती है। हिन्दू धर्म समुदाय के लोग सिर पर टोपी,सिख समुदाय के लोग सिर पर पगड़ी या जिसे दस्तार भी कहते है। उसी प्रकार मुस्लिम समाज के लोग भी टोपी का इस्तेमाल करते है। लेकिन कभी आपने गौर किया है, मौलवी अलग-अलग तरह की टोपी क्यू पहनते हैं। जो उनके कपड़ों के स्टाइल के मुताबिक नहीं बदलती। मौलवियों की टोपी उनके इल्म (ज्ञान)/डिग्री पर निर्भर करती है। मतलब ये कि उन्होंने कितनी मज़हबी तालीम ली है। उनके पास कितनी डिग्रियां है। वे मज़हबी तालीम वाले स्कूलों में कौन सी क्लास तक के स्टूडेंट्स को पढ़ा सकते हैं। 
कौन से पद के मौलवी को किस नाम से बुलाया जाएगा, वो कैसी टोपी पहनेगा, ये सुन्नी-शिया समुदाय में अलग-अलग तरीकों से तय होता है। 'इमाम' शब्द अमूमन मस्जिद में जमात पढ़ाने वाले मौलाना के लिए इस्तेमाल किया जाता है,लेकिन सिर्फ सुन्नी समुदाय में। सुन्नी समुदाय के मुताबिक, 'इमाम' सभी मजहबी कार्यक्रमों का नेतृत्व कर सकते हैं। वे कम्यूनिटी लीडर का काम भी कर सकते हैं और साथ-साथ धार्मिक मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। ये सफेद या किसी और रंग की गोल टोपी पहनते हैं। 
शिया मस्जिद में नमाज़ पढ़ाने और मजहबी कार्यक्रमों का नेतृत्व भी करने वाले मौलवी को सिर्फ मौलाना/मौलवी कहा जाता है, इमाम नहीं। ये गोल टोपी पहनते हैं। शिया समुदाय में 'इमाम' के मायने अलग हैं। यहां इमाम का रोल इमामा के ज़रिए तय होता है। 'इमामा' (पगड़ी) एक पद जैसा है। इसे वे मौलवी पहनते हैं जिन्होंने मज़हबी तालीम में डॉक्टरेट उपाधी ली हो। ये उन्हें भी मिलती है जो Ahl al-Bayt के सदस्य हो। 'अहल अल-बैयत' पैगंबर मोहम्मद के घराने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 
'इमामा' दो रंग का होता है। सफेद और काला। काला इमामा वे मौलवी पहनते हैं, जो पैगंबर मुहम्मद के बाद उनकी बेटी और दामाद के कुनबे की पीढ़ीयों (12 इमामों में से) से हैं। उदाहरण के लिए शिया मौलवी और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर 'आयातुल्ला ख़ौमैनी' काला इमाम पहनते थे। 'आयातुल्ला ख़ोमोनी' का पूरा नाम 'रूहुल्ला मुस्तफा अहमद अल-मस्वी अल ख़ौमेनी' था। इनके नाम में जुड़े अल-मस्वी का मतलब है कि वे सातवें इमाम (मूसा) के कुन्बे से हैं। ईरान के वर्तमान राष्ट्रपति हसन रूहानी, सफेद इमामा पहनते हैं। जिसका मतलब ये है कि वे पैगंबर मुहम्मद के बाद उनकी बेटी और दामाद के कुनबे की पीढ़ींयों (12 इमामों में से) से नहीं हैं। 
शिया समुदाय में 'इमामा' इस्लामिक तालीम लेने वाले सिर्फ उन स्टूडेंट्स को दिया जाता है जो Howzah-Elmiyah एग्जाम पास करते है। Howza टर्म इस्लामिक तालीम में एक तरह की पढ़ाई/यूनिवर्सिटी के लिए इस्तेमाल की जाती है। होज़वा पढ़ने वाले स्टूडेंट्स अलग तरह के इस्लामिक इश्यूज पर पढ़ाई करते हैं। ईरान में आम नागरिक को 'इमामा' पहनने की इजाजत नहीं। 
ये उसी तरह है, जैसे कि आप पुलिस ऑफिसर न हो, लेकिन पुलिस की वर्दी पहनें। आलिम की वर्दी को आलिम ही पहन सकता है। सुन्नी आलिम मानते हैं कि हदीस के मुताबिक, सफेद पगड़ी पहनना बेहतर है। जबकि काली पगड़ी पहनना सुन्नत बताया गया है। 
शिया उलेमा ये भी मानते हैं कि 'इमामा' पहनना पैगंबर मुहम्मद और 12 इमामों के पहनावे को फॉलो करना है।  इमामा पहनने वाले को मज़हबी मसअलों की इतनी तालीम होती है कि उनसे लोग किसी भी मसअले का इस्लामिक हल पूछ सकते हैं।'इमामा' पहनने वाले शिया मौलवियों को शिया शेख़ भी कहा जाता है। 'इमामा' नॉन-अरब, मुस्लिम मिडिल ईस्ट कंट्रीज में पहना जाता है। टोपी के अलावा मौलवी कुर्तो के ऊपर अबा (लंबा श्रग-नुमा कपड़ा) जो पहनते हैं, वह भी फॉर्मल ड्रेस है। उसे भी एक हद तक पढ़ा लिखा व्यक्ति ही पहन सकता है। 

अबा को Bisht भी कहा जाता है. परंपरागत रूप से इस्लामिक स्कूल (मदरसा), यूनिवर्सिटी एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। जो भी इन स्कूल्स से डिप्लोमा लेता है,वह अबा पहन सकता है। हालांकि पश्चिमी प्रभाव के चलते कुछ देशों में अबा पहनने का चलन हुआ है।  पर स्कोलर लेक्चर देते या मजलिस पढ़ते हुए इसे ज़रूर पहनता है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -