- Back to Home »
- State News »
- गठबंधन प्रत्याशी तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना....
गठबंधन प्रत्याशी तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साधा पीएम मोदी पर निशाना....
Posted by : achhiduniya
01 May 2019
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी से गठबंधन प्रत्याशी तेज बहादुर यादव के नामांकन रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब वे लोग राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो उन्हें एक सैनिक का सामना करना चाहिए था। अब बनारस की जनता इसका बदला लेगी। अखिलेश यादव ने कहा, जिन लोगों ने तेज बहादुर को सिर्फ इस वजह से बर्खास्त किया कि उसने खराब खाने की शिकायत की। ऐसे लोगों को कैसे देशभक्त कहा जाए। जब वे लोग राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं तो ऐसे लोगों को एक सैनिक का सामना करना चाहिए था। सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन ने कहा कि तेज बहादुर का नामांकन रद्द होने से गठबंधन की बहुत बड़ी जीत हुई है। चुनाव से पहले ही मोदी चुनाव हार गए। मोदी एक असली चौकीदार का सामना करने से डर गए। हम इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
अगर फिर भी कुछ नहीं
हुआ तो हमारी दूसरी प्रत्याशी शालिनी यादव मोदी को हरायेंगी। तेज बहादुर यादव ने
कहा कि पीएम मोदी हार के डर से तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी कहेगी वह करेंगे। अभी
पार्टी का एक प्रत्याशी मैदान में है। मोदी को हराने के लिए गठबंधन प्रत्याशी को
मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मोदी
को हरा नहीं देता वाराणसी से नहीं जाऊंगा। तेज बहादुर ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का
भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह जानकारी उन्हें पहले क्यों नहीं दी गई। ऐन वक्त
पर क्यों बताया गया कि आज 11 बजे तक सर्टिफिकेट देना है। उन्होंने कहा
कि सरकार के दबाव में उनका नामांकन रद्द किया गया।

