- Back to Home »
- Discussion »
- ड्रग इंस्पेक्टर की कमी के चलते मेडिसिन निर्माता, होलसेलर, रिटेलर स्तर पर रख रखाव ठीक नहीं जिससे दवा जहरीली हो सकती है...
ड्रग इंस्पेक्टर की कमी के चलते मेडिसिन निर्माता, होलसेलर, रिटेलर स्तर पर रख रखाव ठीक नहीं जिससे दवा जहरीली हो सकती है...
Posted by : achhiduniya
08 May 2019
मेडिसिन मैन्यूफैक्चर्स, होलसेलर्स और रिटेलर्स की दुकानों में दवाओं के रख-रखाव और
दवा स्टोरेज पर बड़ा खुलासा हुआ है जिसमें पता चला है कि देश में बिक रही दवाओं का
रख रखाव ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। निर्माता, होलसेलर,
रिटेलर स्तर पर रख रखाव ठीक नहीं हैं। स्टोरेज ठीक नहीं होने से दवा
जहरीली हो सकती है। SERI को मिली रिपोर्ट में चौंकाने वाला
खुलासा हुआ है और CDSCO से मिले जवाब में भी ऐसा ही खुलासा
हुआ है।
इस रिपोर्ट में ड्रग इंस्पेक्टर की कमी को स्वीकार किया गया है। रिपोर्ट
में माशलेकर कमेटी की सिफारिशों का भी जिक्र किया गया है। नियमानुसार 200 केमिस्ट,
50 फैक्ट्री पर एक इंस्पेक्टर जरूरी होता है। अप्रैल 2018 आंकड़ों
के मुताबिक राज्यों में 1200 ड्रग इंस्पेक्टर हैं जबकि DSCO के
पास 224 ड्रग इंस्पेक्टर हैं। SERI यानी सोशियो इकोनॉमिक
रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार, देश में बिक रही दवाओं का रख
रखाव ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है।


