Posted by : achhiduniya 21 May 2019


मुंबई में डिब्बावालों की शिकायत है कि आधे से ज्यादा स्कूलों ने बच्चों को दिए जाने वाले टिफिन की डिलिवरी रोक दी है। स्कूलों ने इसके पीछे सुरक्षा कारणों को वजह बताया है। हालांकि, टिफिन पहुंचाने वाले सप्लायर्स का कहना है कि ज्यादातर कॉन्वेन्ट स्कूल बच्चों को मजबूर कर रहे हैं कि वे स्कूल की कैंटीन का ही खाना खरीदें और वही खाएं। टिफिन सप्लायर रघुनाथ मेगड़े कहते हैं, शहर के लगभग 50 पर्सेंट स्कूलों ज्यादातर कॉन्वेन्ट ने डिब्बावालों की एंट्री रोक दी है। एक समय हम लोग मुंबई के स्कूलों में एक लाख टिफिन पहुंचाते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 20,000 आ गई है।
पिछले दो से तीन साल के बीच लगातार घटती संख्या से टिफिन सप्लायर्स परेशान हैं। इस साल गर्मी में टिफिन की संख्या सबसे कम हो गई है। इस सबके चलते मुंबई डिब्बावाला असोसिएशन के सुभाष तालेकर ने एक प्रेस नोट जारी किया है। प्रेस नोट में कहा गया है, एक तरफ स्कूलों मे जंक फूड बैन किए जा रहे हैं, दूसरी ओर बच्चों को घर का खाना लाने से भी मना किया जा रहा है। स्कूल बच्चों को मजबूर कर रहे हैं कि वे सिर्फ कैंटीन का खाना खरीदकर ही खाएं। इससे पहले इसी तरह स्कूलों ने किताबें, जूतों और यूनिफॉर्म भी एक निश्चित जगह या खुद के पास से खरीदने के लिए कहा। 
डिब्बावालों का कहना है कि स्कूल इस तरीके से कैंटीन कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ मिलकर पैसे कमाना चाहते हैं। सुभाष तालेकर ने स्कूलों की लिस्ट भी जारी की है जिसमें जीडी सोमानी (कोलाबा), क्वीन्स मेरी (ग्रैंड रोड), बंगाली स्कूल जैसे नामी स्कूल शामिल हैं। डिब्बावालों के इस आरोप पर सेंट टरीजा स्कूल के ऐंथनी फर्नांडीज का कहना है कि कॉन्वेन्ट स्कूलों का समय अब पांच घंटे का हो गया है और बच्चे लंच के समय अपने घर पहुंच जाते हैं। जी डी सोमानी स्कूल के प्रिंसिपल ब्रियन सेमोर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है, हमने कभी स्कूल में टिफिन सर्विस की परमिशन ही नहीं दी। सुरक्षा कारणों से भी यही जरूरी है और पैरंट्स भी यही चाहते हैं। हमारे यहां कैंटीन है लेकिन कैंटीन से खाना खरीदना कोई बाध्यता नहीं है। 
बच्चे घर से खाना ला सकते हैं। लैमिंगटन रोड पर रहने वाले अतीत और आशा वेंगरुलेकर का बेटा सेंट जेवियर्स स्कूल में और एक बेटी क्वीन्स मेरी स्कूल में पढ़ती है। दोनों ही स्कूलों में डिब्बावालों पर बैन है। जेवियर्स के पैंरट्स टीचर असोसिएशन की सदस्य आशा कहती हैं,आजकल सुरक्षा हालतों को देखते हुए यह स्कूलवाले क्यों डिब्बावालों को परमिशन नहीं दे रहे हैं। पहला कारण है कि डिब्बावालों के पास कोई आईडी कार्ड नहीं होता है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -