- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- गब्बर सिंह ने पूछा Gooogle से कितने आदमी थे...? मिला ये जवाब....
Posted by : achhiduniya
09 May 2019
बालीवुड की सुपर दुपर हिट फिल्म शोले सन् 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म शोले का यह
प्रसिद्ध डायलॉग आज भी सभी के जेहन में घूमता है। शोले के किरदार गब्बर सिंह और उनके डायलॉग ने अपनी इतनी गहरी छाप छोड़ी है आज भी याद किया जाता
है। शोले का यह
लोकप्रिय डायलॉग फिल्म में इस तरह से दर्शाया गया था कि आज भी हम सभी को यह भली भांति
याद है। 'कितने आदमी थे' यह डायलॉग फिल्म में अमज़द
ख़ान
ने डाकू गब्बर सिंह की भूमिका में निभाते हुए बोला था। कितने आदमी थे? इस सवाल का जवाब तो हर कोई जानता है लेकिन अगर आप यही सवाल Google से पूछेंगे तो आपको इस क्लासिक फिल्म के इस लोकप्रिय डायलॉग का
जवाब कुछ इस ढंग में मिलेगा।
तस्वीर में एक कैलकुलेटर में 2 लिखा नजर आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हाल
ही में एक रेडिट यूज़र के एक पोस्ट से इस बात का पता चला था। एक बात जो गौर करने
वाली है वह यह है कि अंग्रेजी में लिखने पर 2 लिखा
नहीं आ रहा जब कि हिंदी में टाइप करने पर यह रिजल्ट दिख रहा है। आप देख सकते हैं
कि गूगल पर केवल कितने आदमी थे टाइप करने के बाद एंटर करने पर '2' लिखा नज़र आएगा।
केवल यही एक डायलॉग फिल्म में ऐसा नहीं है
जिसने हम सभी के जेहन पर अपनी छाप छोड़ी थी। फिल्म शोले का दूसरा सबसे प्रसिद्ध डायलॉग था- 'जब रात में बच्चा रोता है तो मां कहती है बेटा सो जा नहीं तो
गब्बर सिंह आ जाएगा'।


