- Back to Home »
- State News »
- मैं उन्हें [नरेंद्र मोदी को] लोकतंत्र का एक करारा तमाचा मारना चाहती हूं....PB - CM ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
07 May 2019
चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी ने टोलाबाज पार्टी कहा था, नरेंद्र मोदी ने कहा था, हद देखिए ममता कहती हैं कि पश्चिम बंगाल का यह मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहती हैं। अरे जहां टोला बाजी, टैक्स के बगैर जीवन नहीं चलता, जहां गरीबों को गरीब रखने का षड्यंत्र होता है। जहां गरीब की कमाई को टीएमसी के नेता लूट लेते हैं, जहां पर पूजा तक करना मुश्किल होता है, यात्राएं निकालना मुश्किल होता है, जहां तुष्टिकरण के लिए दूसरे देशों के लोगों को बुलाकर चुनाव प्रचार करवाया जाता है, क्या कभी हिंदुस्तान में ऐसा हुआ है कि दुनिया के किसी देश के लोग भारत में चुनाव प्रचार करें।
अपनी तिजोरी भरने के लिए, अपने वोट बैंक
के लिए दीदी किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। साथियों ऐसा मॉडल देश के लिए तो
दूर पश्चिम बंगाल के लिए भी मंजूर नहीं है। जिसके जवाब में ममता बनर्जी ने कहा है
कि उनका मन होता है कि वह नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का करारा तमाचा मारें। टीएमसी
को नरेंद्र मोदी द्वारा टोलाबाज (टोल इकट्ठा करने वालों की पार्टी) कहे जाने के जवाब
में ममता बनर्जी ने पुरुलिया में कहा, पैसा हमारे
लिए महत्व नहीं रखता है। यही कारण है कि जब नरेंद्र मोदी बंगाल आए तो उन्होंने
मेरी पार्टी के टोलाबाज होने का आरोप लगाया। मैं उन्हें लोकतंत्र का एक करारा
तमाचा मारना चाहती हूं।

