Posted by : achhiduniya 14 May 2019


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मिस्ड कॉल के जरिये लोगों के मोबाइल फोन्स को हैक किया जा रहा है। यूजर्स को सिर्फ एक वॉट्सऐप कॉल कर उनके फोन के कैमरा और माइक को हैक कर लिया गया। साथ ही, यूजर्स के ईमेल से लेकर मेसेज और लोकेशन डेटा तक का पता इससे मिल गया। यह स्पाईवेयर एंड्रॉयड फोन में ही नहीं काफी सुरक्षित माने जाने वाले एपल के आईफोन के डेटा में भी सेंध लगा रहा है। हालांकि, अब वॉट्सऐप ने इस गड़बड़ी को ठीक कर दिया है।  आप WhatsApp को अपडेट कर इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा पा सकते हैं।  इसीलिए कंपनी ने अपने यूजर्स को तुरंत ऐप अपडेट करने को कहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक बग था जो वॉट्सऐप के ऑडियो कॉल फीचर में आया था। 
वॉट्सऐप का कहना है कि इस गड़बड़ी का पता चलते ही इसे पिछले महीने फिक्स कर दिया गया था। यूजर्स को सिर्फ अपना ऐप अपडेट रखना है। मेसेजिंग ऐप्स WhatsApp अपने सभी यूजर्स से ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने की अपील कर रही है। साथ ही यूजर्स को अपना स्मार्टफोन और उसका ओएस भी अपडेट करना चाहिए।  सिटिजन लैब्स के रिसर्चर्स के मुताबिक वॉट्सऐप में इस गड़बड़ी का पता मई की शुरुआत में लगा, जब यूके के एक मानवाधिकार से जुड़े वकील पर एनएसओ के इस प्रोग्राम के अटैक का मामला सामने आया। वॉट्सऐप ने अपने सभी यूजर्स से फौरन ऐप अपडेट करने को कहा है। सिक्यॉरिटी रिसर्चर्स और वॉट्सऐप की ओर से भी कन्फर्म किया गया है कि यह स्पाईवेयर इजराइल के सीक्रेटिव एनएसओ ग्रुप ने डेवलप किया है। 
किसी को मिस कॉल करने भर से इस स्पाईवेयर को फोन में डाला जा सकता है। चार स्टेप में करें ऐप अपडेट-गूगल प्ले स्टोर में जाएं। वॉट्सऐप टाइप करें। वॉट्सऐप अपडेट का ऑप्शन शो होगा।  अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐप अपडेट होने के बाद ओपन पर क्लिक करें।  आपका ऐप अपडेट और पूरी तरह से सुरक्षित हो चुका होगा। वॉट्सऐप ने अपने बयान में इस ग्रुप का जिक्र किए बिना कहा, अटैक एक प्राइवेट कंपनी से जुड़ा हुआ था, जो मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम्स में सरकार के समर्थन से स्पाईवेयर डालती है। एनएसओ ग्रुप ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा है कि एनएसओ किसी भी स्थिति में ऐसे यूजर्स को निशाना नहीं बनाता, न ही किसी यूजर या संगठन पर ऐसे अटैक का समर्थन नहीं करता।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -