- Back to Home »
- Judiciaries »
- सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और नफरत फैलाने वाली फर्जी खबरे डालने वालो की खैर नही 10 लाख जुर्माने के साथ पांच साल की जेल...
सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और नफरत फैलाने वाली फर्जी खबरे डालने वालो की खैर नही 10 लाख जुर्माने के साथ पांच साल की जेल...
Posted by : achhiduniya
06 June 2019
श्रीलंका सरकार ने 21 अप्रैल को ईस्टर पर हुए सीरियल धमाकों के बाद पूरे श्रीलंका में सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने वाले पोस्ट को देखते हुए फैसला लिया है। सोशल मीडिया में नफरत फैलाने वाले कुछ पोस्ट को देख लोग भड़क गए और उन्होंने मुस्लिम समुदायों पर हमले शुरू कर दिया। सरकार ने इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट के लिए फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप को गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का दोषी ठहराया था।
अब श्रीलंका
सरकार ने सोशल मीडिया पर फेक न्यूज के जरिए देश का माहौल खराब करने वालों पर कानून
बनाने का फैसला किया है। नए कानून के तहत अब सोशल मीडिया पर गलत जानकारी और नफरत
फैलाने वाले दोषियों को पांच साल जेल की सजा दी जाएगी। इसी के साथ ऐसी हरकत करने
वालों को 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि
सरकार ने अभी तक इन दोनों अपराधों को अलग-अलग तरीके से परिभाषित नहीं किया है।
बताया जा रहा है कि जल्द ही दंड संहिता को संशोधन कर दोनों ही मामलों की अलग-अलग
सजा तय की जाएगी।

