- Back to Home »
- Discussion »
- कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का तबादला सीएम अमरिंदर सिंह द्वारा प्रमोशन या डिमोशन...?
Posted by : achhiduniya
06 June 2019
लोकसभा चुनाव में पंजाब में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन नहीं
होने पर अमरिंदर और सिद्धू में जुबानी जंग चल रही थी। सिद्धू ने सीएम पर पलटवार
करते हुए कहा था कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। लोकसभा चुनावों में
कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे सिद्धू ने कैप्टन पर ही निशाना साधते हुए कहा,कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए मुझ पर निशाना साधा
जा रहा है, जो कि गलत है। हार सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुझे महत्वहीन नहीं समझा जा सकता है। सिर्फ मेरे ही खिलाफ ऐक्शन क्यों लिया जा रहा
है? बाकी नेताओं-मंत्रियों के खिलाफ क्यों नहीं? मैं हमेशा ही बेहतर परफॉर्मर रहा हूं। लोकसभा
चुनावों के बाद पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की पहली कैबिनेट बैठक से गायब रहने
वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्रालय बदल दिया गया है।
सूत्रों के
मुताबिक सिद्धू को बिजली एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सिद्धू के अलावा कई अन्य मंत्रियों के विभाग में भी बदलाव किया
गया है। सिद्धू के पास इससे पहले स्थानीय निकाय मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। उनके
पास इसके अलावा पर्यटन एव संस्कृति मंत्रालय की भी जिम्मेदारी थी। बता दें कि
लोकसभा चुनावों के बाद पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पहली कैबिनेट बुलाई थी।
सिद्धू ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अनुचित तरीके
से कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और कुछ लोग
उन्हें पार्टी से बाहर निकालना चाहते हैं।

